फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   BJP workers burn effigy of Akhilesh Yadav over his statement

Maharajganj News: अखिलेश के बयान पर भाजपाइयों में आक्रोश, फूंका पुतला

Sun, 10 May 2026 02:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
BJP workers burn effigy of Akhilesh Yadav over his statement
सोनौली। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के संबंध में की गई कथित अशोभनीय टिप्पणी के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

शनिवार की शाम भाजपा नेता प्रेम जायसवाल और सेवा भारती के ओम प्रकाश वर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव का पुतला फूंका और नारेबाजी करते हुए बयान की कड़ी निंदा की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि राजनीतिक मर्यादा का पालन सभी नेताओं को करना चाहिए तथा व्यक्तिगत टिप्पणियां लोकतांत्रिक परंपराओं के खिलाफ हैं। कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की। प्रदर्शन में व्यापारी नेता सुभाष जायसवाल, राजू जायसवाल ,गुरु मद्धेशिया नन्हे प्रसाद, धर्मेंद्र कुमार, आनंद , कन्हैया, राजेंद्र वर्मा, अमरजीत वर्मा, राजेंद्र, मनोज, प्रेम सिंह, रवि वर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा समर्थक एवं स्थानीय कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed