फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   BJP wants to end reservation by changing the constitution

Maharajganj News: भाजपा संविधान को बदलकर आरक्षण समाप्त करना चाहती

Sat, 26 Jul 2025 09:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 26 Jul 2025 09:43 PM IST
विज्ञापन
BJP wants to end reservation by changing the constitution
महराजगंज। शनिवार को नगर के एक पैलेस में समाजवादी पार्टी की ओर से संविधान मान स्मारक स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधान परिषद के पूर्व सभापति गणेश शंकर पांडेय ने की।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधान परिषद सदस्य संतोष कुमार यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा संविधान को बदलकर आरक्षण समाप्त करना चाहती है, जिससे पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) समाज को नौकरियों से वंचित किया जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने कार्यकर्ताओं से संविधान और आरक्षण की रक्षा के लिए एकजुट होने का आह्वान किया। वहीं, अजय प्रताप सिंह ने कहा कि आज का दिन संवैधानिक आरक्षण दिवस के रूप में ऐतिहासिक है, क्योंकि सौ साल पहले छत्रपति शाहू जी ने अपने राज्य में आरक्षण लागू किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव ने भाजपा सरकार पर शिक्षा और रोजगार के अवसरों को नष्ट करने का आरोप लगाया। कार्यक्रम को रामगोपाल यादव, बाबा वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रवण पटेल, प्रणव गौतम, अमरनाथ यादव उर्फ लल्ला यादव, महिला सभा की जिलाध्यक्ष सत्यभामा सिंह, पूर्व विधायक सुदामा प्रसाद, वरिष्ठ नेता निर्मेश मंगल ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर विजय यादव, संजय यादव, जफर अली, गीता रत्ना पासवान, राजेश निषाद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed