फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Married woman found hanging; family alleges harassment.

Maharajganj News: फंदे से लटकी मिली विवाहिता, परिजन ने लगाया प्रताड़ना का आरोप

Fri, 02 Oct 2026 02:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Married woman found hanging; family alleges harassment.
ग्राम चैनपुर के टोला भूड़कुड़वा का मामला, छह माह पहले हुई थी शादी
विज्ञापन

कोल्हुई। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम चैनपुर के टोला भूड़कुड़वा में एक विवाहिता की लाश फांसी के फंद पर लटकी मिली। इस मौत के बाद परिजनों ने ससुरालियों पर घरेलू प्रताड़ना का आरोप लगा विवाहिता की मौत को संदिग्ध करार दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

चैनपुर गांव निवासी लक्ष्मी पत्नी विनोद ने गुरुवार की लाश उसके कमरे में लगे फांसी के फंदे पर लटकी मिली। घटना की जानकारी मिलते ही सीओ फरेंदा दीपशिखा वर्मा मौके पर पहुंची। नायब तहसीलदार सुदेव पटेल और फॉरेंसिक टीम भी छानबीन में जुट गई। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पुलिस विवाहिता की मौत के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है। घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।
विज्ञापन


परिजन ने लगाया प्रताड़ना का आरोप
विवाहिता के मायका पक्ष के परिजन ने मौत को घरेलू प्रताड़ना का परिणाम बताया है। उनका आरोप है कि ससुराल में मृतका का उत्पीड़न उसके पति, सास व ससुर द्वारा किया जाता था। ऐसे में जांच कर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग जाए। महिला के परिजन ने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मागं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष कोल्हुई आलोक सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मायके वालों की तहरीर के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed