फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Fodder is available six kilometers away; villagers are feeding livestock sugarcane leaves.

Maharajganj News: छह किमी दूर मिल रहा भूसा, गन्ने के पत्ते से पशुओं का पेट भर रहे ग्रामीण

Fri, 02 Oct 2026 02:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Fodder is available six kilometers away; villagers are feeding livestock sugarcane leaves.
निचलौल। बीते शनिवार को आई बाढ़ के कारणसोहगी बरवा क्षेत्र में पशुओं के चारा-पानी का संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों के अनुसार बाढ़ में कई भैंस, बकरी और सूअर मर गए हैं। वहीं बचे पशुओं को बचाए रखने के लिए पशुपालक दिनभर जद्दोजहद कर रहे हैं।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से भूसे की व्यवस्था की गई है लेकिन यह गांव से करीब छह किलोमीटर दूर है। जलभराव के बीच पशुपालक किसी तरह भूसा गांव तक पहुंचा रहे हैं। चारे की कमी को देखते हुए ग्रामीण गन्ने के खेतों से हरे पत्ते काटकर पानी में धो रहे हैं। बाढ़ के पानी और कीचड़ से सने पत्तों को साफ करने के बाद उन्हें भूसे में मिलाकर पशुओं को खिलाया जा रहा है। ग्रामीण संतोषी देवी, शबनम, सुनैना, सरिता आदि का कहना है कि खेतों में अब भी पानी भरा है। बाढ़ का पानी गन्ने की फसल से करीब 10 फीट ऊपर से गुजरा था, जिससे पत्ते कीचड़ में सने और भूरे पड़ गए हैं। ऐसे में पशुओं के लिए चारा जुटाना पशुपालकों के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed