फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   BJP announces district working committee, names of eight district vice presidents released

Maharajganj News: भाजपा ने जिला कार्यसमिति घोषित किया, आठ जिला उपाध्यक्ष के नाम जारी

Sat, 04 Apr 2026 02:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
BJP announces district working committee, names of eight district vice presidents released
आकाश गुप्ता बने जिला कोषाध्यक्ष
विज्ञापन

महराजगंज। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति के बाद जनपद की नई जिला कार्यसमिति घोषित कर दी गई है। जारी की गई सूची के अनुसार, शैलेश पांडेय, गौतम चौधरी, सरोज पांडेय, फरीदा इरम, अजय श्रीवास्तव, अशोक तिवारी, संतोष सिंह और प्रदीप उपाध्याय को जिला उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है।
वहीं राजेश यादव, प्रभाकर दुबे और अश्विनी सिंह को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा सुमित्रा भारती, हरि वंश साहनी, बैजनाथ पटेल, ठाकुर रौनियार, दिनेश जायसवाल, विष्णु देव चौरसिया और बाबू नंदन शर्मा को जिला मंत्री पद व आकाश गुप्ता को जिला कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। नवनियुक्त पदाधिकारियों को पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया, पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह, पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन

पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है। नई कार्यसमिति के गठन से जिले में पार्टी की गतिविधियों को नई गति मिलेगी। आने वाले समय में संगठनात्मक कार्यक्रमों को व्यापक स्तर पर चलाकर पार्टी को और अधिक सशक्त बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed