{"_id":"69124a3f5d09f6154f0746e2","slug":"bittu-first-in-100-and-200-meter-race-of-junior-girls-category-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-163808-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: जूनियर बालिका वर्ग की 100 व 200 मीटर दौड़ में बिट्टू प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: जूनियर बालिका वर्ग की 100 व 200 मीटर दौड़ में बिट्टू प्रथम
विज्ञापन
ग्रामीण स्तरीय सांसद खेलकूद प्रतियोगिता का तीसरा चरण संपन्न, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
टीम प्रतियोगिताओं में डीएवी नारंग इंटर कॉलेज का दबदबा, जूनियर और सीनियर बालिका कबड्डी में बना विजेता
महराजगंज। ग्रामीण स्तरीय सांसद खेलकूद प्रतियोगिता 2025 का तीसरा चरण सोमवार को संपन्न हुआ। इस अवसर पर डीएवी नारंग इंटर कॉलेज घुघली, परसौना इंटर कॉलेज कोल्हुई में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। डीएवी नारंग इंटर कॉलेज घुघली में जूनियर बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में बिट्टू चौहान को प्रथम और सिद्धी को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। 200 मीटर में भी बिट्टू चौहान ने पहला स्थान प्राप्त किया जबकि श्वेता पासवान को दूसरा स्थान मिला। 400 मीटर दौड़ में निशा कुशवाहा प्रथम और तनु द्वितीय रहीं।
सीनियर बालिका वर्ग में 100 मीटर की दौड़ में प्रिया सिंह प्रथम, अन्नू यादव द्वितीय और 200 मीटर में अल्पना शर्मा प्रथम और अंजली चौधरी द्वितीय रहीं। 400 मीटर में अन्नू यादव ने प्रथम और मान्या कुशवाहा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। टीम प्रतियोगिताओं में डीएवी नारंग इंटर कॉलेज का दबदबा देखने को मिला। जूनियर और सीनियर बालिका कबड्डी दोनों वर्गों में डीएवी नारंग विजेता रहा। क्रमशः घुघली बुजुर्ग और टीडीएम स्कूल उपविजेता रहे।
जूनियर बालिका खो-खो में डीएवी नारंग ने जीत दर्ज की जबकि टीडीएम उपविजेता रहा। सीनियर बालिका खो-खो में टीडीएम विजेता और डीएवी नारंग उपविजेता रहा। लेमन स्पून रेस में आदर्श रौनियार प्रथम और सैफराइन द्वितीय रहीं। पुरस्कार वितरण ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ओमप्रकाश जायसवाल द्वारा किया गया। परसौना इंटर कॉलेज कोल्हुई में दो दिवसीय प्रतियोगिता का समापन सोमवार को हुआ। मुख्य अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष राहुल सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की छिपी हुई खेल प्रतिभाओं को पहचानने और निखारने का कार्य सांसद खेलकूद प्रतियोगिता के माध्यम से किया जा रहा है।
विज्ञापन
सांसद खेल स्पर्धा महाराजगंज के समन्वयक विंध्यवासिनी सिंह ने बताया कि खेलों से अनुशासन, आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। परिणामों में 100 मीटर बालक वर्ग में बजरंगी प्रथम, जुनैद द्वितीय व बालिका वर्ग में मनोरमा प्रथम, प्रीति द्वितीय रहीं। 400 मीटर सीनियर बालिका वर्ग में रिया प्रथम और निधि द्वितीय रहीं। 400 मीटर सीनियर बालक वर्ग में आशीष प्रथम और सरफराज द्वितीय और 200 मीटर में आशीष प्रथम और सरफराज द्वितीय रहे। 200 मीटर जूनियर वर्ग में आदित्य प्रथम और संजय द्वितीय, जबकि 200 मीटर सीनियर बालिका वर्ग में आस्था प्रथम और प्रीति द्वितीय रहीं। कबड्डी सीनियर बालक वर्ग में आदर्श इंटर कॉलेज परसौना विजेता और गब्बर टीम उपविजेता रही। सीनियर बालिका कबड्डी में आदर्श इंटर कॉलेज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि परमहंस टीम उपविजेता रही। रस्साकसी में श्रीराम परमहंस इंटर कॉलेज विजेता रहा।
कुश्ती में 68 किग्रा वर्ग में हाफिजुल्ला और 56 किग्रा वर्ग में रामरतन यादव ने विजेता का खिताब जीता। प्रतियोगिता के संचालन और निर्णय में बलराम यादव, श्रीचंद, प्रदुमन सिंह, शैलेंद्र योगी, आनंद पाल, अजय कुमार, रमेश यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
विधानसभा स्तर पर प्रतियोगिता का शेड्यूल जारी
महराजगंज। सांसद खेल स्पर्धा के तहत विधानसभा स्तर की प्रतियोगिता का शुभारंभ पनियरा विधानसभा में 16, 17, 18 एवं 19 नवंबर को श्यामदेउरवा के महंत अवेद्यनाथ मिनी स्टेडियम पर आयोजित किया जाएगा। जो खिलाड़ी बॉल थ्रो, सीनियर सिटीजन के पैदल दौड़, लंबी कूद, गोला क्षेपण, 3000 मी दौड़, योगासन, क्रिकेट, फुटबॉल एवं हॉकी में प्रतिभाग करना चाहते हैं। वह 16 नवंबर को सुबह 10:00 बजे महंत अवैद्यनाथ मिनी स्टेडियम श्यामदेउरवा में पहुंचकर पंजीकरण करा लें।
सांसद खेल स्पर्धा महाराजगंज के समन्वयक विंध्यवासिनी सिंह ने बताया कि फरेंदा विधानसभा में मिनी स्पोर्ट्स स्टेडियम जयपुरिया पर फरेंदा के विधानसभा खेल 21, 22, 23 एवं 24 को, सिसवा में बापू शताब्दी इंटर कॉलेज जायदा में 9, 10, 11 एवं 12 दिसंबर को, इसी प्रकार 13, 14, 15 एवं 16 दिसंबर को महंत अवैद्यनाथ मिनी स्टेडियम बरवा कला में व 17, 18, 19 एवं 20 दिसंबर को साहूजी महाराज स्पोर्ट्स स्टेडियम धनेवा–धनेई में आयोजित किए जाएंगे। संवाद