{"_id":"62e18f80f3a1f3191523e9dc","slug":"bisness-complex-will-be-make-in-chopariya-maharajganj-news-gkp445167084","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौपरिया में व्यवसायिक दुकानों का निर्माण कराएगी पालिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौपरिया में व्यवसायिक दुकानों का निर्माण कराएगी पालिका
विज्ञापन
चौपरिया में व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स का निर्माण कराएगी पालिका
महराजगंज। नगर पालिका बोर्ड की बैठक बुधवार को पालिका सभागार में हुई। विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा के बाद बोर्ड ने सर्वसम्मति से चौपरिया में प्राथमिक स्कूल के पास खाली पड़ी भूमि पर व्यवसायिक कॉम्प्लेक्स का निर्माण कराने का निर्णय लिया। इसमें करीब 40 दुकानें होंगी।
वहीं, धन की उपलब्धता के आधार पर चौपरिया व मऊपाकड़ में खाद गड्ढा की भूमि का सीमांकन कराते हुए चहारदीवारी के निर्माण पर भी सहमति बनी। राष्ट्रीय राजमार्ग 730 पर अधिशासी अधिकारी का निवास बनाने के लिए भूमि की तलाश किए जाने का भी निर्णय लिया गया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष कृष्णगोपाल जायसवाल ने कहा कि नगर के विकास में सभी का योगदान अहम है। सभी पालिका की बेहतरी के संबंध में अपने सुझाव प्रदान करें। अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार सिंह ने कहा कि नगर व नगरवासियों के हितों को लेकर पालिका प्रशासन गंभीर है, विकास के दृष्टि से अभी और कार्य कराए जाएंगे। मासिक किराया दर के निर्धारण के लिए शासनादेश प्राप्त होने तक बोर्ड के निर्णय को सतत रूप से लागू रखने की बात कही। इससे पूर्व पिछली कार्रवाई की पुष्टि को प्रधान लिपिक मोहम्मद शमीम ने पढ़कर सुनाया। डॉ. सिद्धार्थ नाथ शुक्ला ने कर निर्धारण व राघवेंद्र मिश्रा ने जिला अस्पताल के पास भूमि लिए जाने का मुद्दा उठाया। इस दौरान रामप्रीत, प्रीति सिंह, चंद्रकला, उर्मिला समेत सभी सभासद मौजूद रहे।
विज्ञापन
--------------------------------------
भव्य तरीके से मनेगा हर घर तिरंगा कार्यक्रम
अध्यक्ष ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत 15 अगस्त को हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने की योजना बनाई गई है। इसके तहत नगर के घरों में एक-एक झंडे के वितरण की योजना है। सभासदों व कर्मियों को मिलकर वितरण संबंधी कार्य को पूरा कराने को कहा गया है।
-----------------------------
10-10 विद्युत पोल का प्रस्ताव दें सभासद
पालिका अध्यक्ष ने कहा कि बैठक में उपस्थित सभासद 10-10 विद्युत पोल का प्रस्ताव देने का कार्य करें, जिससे कि समय से उन्हें पोल वितरित किया जा सके।