{"_id":"68a783f4236fa48f070382ca","slug":"bike-riding-youth-dies-after-being-hit-by-pickup-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-157600-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के परतावल पनियरा मार्ग पर कोटवा और सिरसिया गांव के बीच एक तेज रफ्तार पिकअप ने बृहस्पतिवार को एक बाइक सवार युवक को टक्कर मार दिया। इससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
स्थानीय पुलिस और राहगीरों की मदद से युवक को सीएचसी परतावल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में ले लिया है। चालक मौके से फरार हो गया है। जानकारी के अनुसार, श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा लक्ष्मीपुर जरलहिया निवासी अजय साहनी 25 बृहस्पतिवार की सुबह अपनी बाइक से परतावल की तरफ जा रहा था।
अभी वह सिरसिया मलमलिया के आगे खालिद मिल्ली इंटर काॅलेज के पास पहुंचा था कि परतावल से पनियरा की तरफ गलत दिशा की तरफ जा रही तेज रफ्तार पिकअप उसे टक्कर मारते हुए गड्ढे में पटल गई। गंभरी रूप से घायल युवक को देख राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से उसे सीएचसी परतावल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के पिता बाबूलाल और बड़ा भाई अच्छेलाल कुवैत में रहकर काम करते हैं। घर पर अजय और उसकी मां हेवंता देवी रहते हैं। उधर पिता और भाई को भी हादसे की सूचना दे दी गई है। वे लोग भी कुवैत से घर आने की तैयारी में हैं। इस घटना से पूरे गांव में मातम छाया हुआ है। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि पिकअप और शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।