{"_id":"695432c6a287843c070e7460","slug":"bike-rider-lost-control-and-fell-on-partawal-kaptanganj-road-maharajganj-news-c-7-1-gkp1056-1182275-2025-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: परतावल–कप्तानगंज मार्ग पर अनियंत्रित होकर गिरा बाइक सवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: परतावल–कप्तानगंज मार्ग पर अनियंत्रित होकर गिरा बाइक सवार
विज्ञापन
विज्ञापन
परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र अंतर्गत परतावल–कप्तानगंज मार्ग पर देशी शराब भट्ठी के पास मंगलवार की शाम को एक सड़क हादसा हो गया। सड़क पार कर रहे साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल की पहचान रमेश पासवान (45) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से आंबेडकरनगर जिले का रहने वाला है और परतावल क्षेत्र में एयरटेल कंपनी में टावर टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत है। मंगलवार को वह कुर्मी टोला स्थित टावर में डीजल पहुंचाकर परतावल की ओर जा रहा था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से उसे नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख डाक्टरों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। चौकी प्रभारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि घायल व्यक्ति का इलाज कराया जा रहा है।
विज्ञापन