फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Bike rider dies in accident, two seriously injured

Maharajganj News: हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, दो गंभीर

Tue, 04 Nov 2025 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 04 Nov 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies in accident, two seriously injured
निचलौल। थाना क्षेत्र के झुलनीपुर नहर पटरी मार्ग स्थित सेमरहना गांव के पास सोमवार की रात कार की टक्कर से बाइक सवार सिसवा बाजार निवासी राहुल की माैत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के टिकुलहिया गांव के टोला टोंगरी निवासी प्रिंस (22) और शिवा (20) के साथ कोठीभार थाना क्षेत्र के सिसवा बाजार निवासी राहुल (22) एक ही बाइक से झुलनीपुर की तरफ किसी काम से गए थे। काम निपटाने के बाद तीनों बाइक से ही घर की ओर लौट रहे थे। अभी बाइक सवार युवक झुलनीपुर नहर पटरी मार्ग स्थित सेमरहना गांव के पास पहुंचे थे तभी कार ने टक्कर मार दी, जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

लोगों की सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस की मदद से तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने राहुल को मृत घोषित कर दिया, जबकि प्रिंस और शिवा का इलाज चल रहा है। लोगों के अनुसार बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वर्मा के अनुसार, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed