{"_id":"609c0b488ebc3e136b587d27","slug":"bike-rider-dies-due-to-car-accident784-maharajganj-news-gkp394393861","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की चपेट से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की चपेट से बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
कार की चपेट से बाइक सवार युवक की मौत
फरेंदा (महराजगंज)। कैम्पियरगंज-फरेंदा जंगल में कार की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घायल को सीएचसी कैम्पियरगंज भिजवाया, जहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
सिद्धार्थनगर के खेसरहा गैड़ाखोर सकारपार निवासी नंदकुमार (25) और अखिलेश (27) एक साथ बाइक पर सवार होकर बुधवार को दिन में तीन बजे के करीब गोरखपुर की तरफ जा रहे थे। दोनों फरेंदा से आगे जंगल में पहुंचे थे कि सामने से आ रही कार की चपेट में आ गए। हादसे में नंदकुमार की घटनास्थल पर मौत हो गई। अखिलेश गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पाकर इंस्पेक्टर गिरिजेश उपाध्याय मयफोर्स मौके पर पहुंच कर घायल को इलाज के लिए सीएचसी कैम्पियरगंज ले गए, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया गया। कार पुलिस के कब्जे में है। चालक मौका देखकर फरार हो गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटना की पुष्टि प्रभारी निरीक्षक गिरिजेश उपाध्याय ने की है।
दुर्घटना में मां-बेटा घायल
चिउटहां। निचलौल मार्ग पर चिऊटहां चौराहे के करीब बाइक अनियंत्रित होकर गिर पड़ी। बाइक सवार मां-बेटा घायल हो गए। मंगलवार की रात दस बजे ग्राम सभा रमपुरवा निवासी 50 वर्षीय धर्मावती देवी 18 वर्षीय बेटे बिरजू गुप्ता के साथ बाइक से घर जा रही थीं। चिऊटहां चौराहे के करीब बाइक अनियंत्रित होकर गिर पड़ी। चौकी इंचार्ज चिउटहां अरुण कुमार सिंह ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। संवाद