फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Bike rider arrested with 12 boxes of Nepali liquor

Maharajganj News: 12 पेटी नेपाली शराब के साथ बाइक सवार गिरफ्तार

Sun, 06 Oct 2024 07:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 06 Oct 2024 07:50 PM IST
विज्ञापन
Bike rider arrested with 12 boxes of Nepali liquor
निचलौल। बाॅर्डर से सटे बहुआर कला पुल के पास शनिवार को आधी रात में पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने 12 पेटी नेपाली शराब के साथ बाइक सवार युवक को गिरफ्तार कर लिया। टीम ने बरामद शराब को कब्जे में लेकर जब्त कर ली। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर चालान कर दिया।
विज्ञापन


थाना प्रभारी गौरव कन्नौजिया के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की एक युवक बाइक से नेपाल से नेपाली शराब की खेप लेकर भारत आ रहा है। उसके बाद चौकी इंचार्ज ने एसएसबी टीम को सूचना देते हुए टीम के साथ बहुआर कला पुल पर मुख्य मार्ग पर पहुंच गए। इसी बीच एक संदिग्ध युवक बाइक पर बोरी में सामान लेकर आता दिखाई दिया। टीम ने रोककर जांच की तो बाइक पर लदी बोरी से 12 पेटी में कुल 360 बोतल शराब बरामद हुई। वहीं टीम ने मौके से बाइक सवार युवक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम आदित्य यादव उर्फ राजा निवासी झुलनीपुर बताया। इसी बीच एक फरार चल रहे आरोपी उपेंद्र भारती निवासी झुलनीपुर को भी गिरफ्तार कर लिया गया। बरामद नेपाली शराब की खेप को जब्त कर दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चालान कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed