{"_id":"62167c5a90db194d0a116ac1","slug":"bike-rally-for-asareness-about-national-lok-adalat-maharajganj-news-gkp4279401165","type":"story","status":"publish","title_hn":"जागरूक करने के लिए निकली बाइक रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जागरूक करने के लिए निकली बाइक रैली
विज्ञापन
जागरूक करने के लिए निकली बाइक रैली
महराजगंज। आगामी माह 12 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसकी जानकारी लोगों तक पहुंचाने के लिए बुधवार को स्थानीय दीवानी न्यायालय परिसर से बाइक रैली निकाली गई।
जनपद न्यायाधीश जयप्रकाश तिवारी ने मोटरसाइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली दीवानी कचहरी से चलकर मुख्य मार्ग से होते हुए सक्सेना चैराहा से कालेज रोड से मऊपाकड़ से उद्योग चौराहा, फरेंदा रोड होते हुए वापस दीवानी कचहरी पहुंची। इस दौरान पीठासीन अधिकारी संजय कुमार यादव, अध्यक्ष स्थायी लोक अदालत राघवेंद्र मणि त्रिपाठी, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, प्रथम महेश कुमार कुशवाहा, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, द्वितीय सुरेंद्र कुमार सिंह, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रेखा सिंह, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश छांगुर राम, अपर प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, द्वितीय काशीनाथ, अपर प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, प्रथम नीरज कुमार बक्शी, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश त्वरित न्यायालय कमलेश्वर पांडेय, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सौरभ श्रीवास्तव, सिविल जज, सीडि आस्था श्रीवास्तव, अपर सिविल जज, सीडि असगर अली, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रागदत्त शुक्ला आदि मौजूद रहे। संवाद