{"_id":"65a91cbf379eaf2be7002bb6","slug":"bike-procession-today-procession-of-maa-banalia-will-take-place-tomorrow-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-14140-2024-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: आज बाइक जुलूस, कल निकलेगी मां बनैलिया की शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: आज बाइक जुलूस, कल निकलेगी मां बनैलिया की शोभायात्रा
Thu, 18 Jan 2024 06:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 18 Jan 2024 06:12 PM IST
विज्ञापन
नौतनवा। नगर व तहसील क्षेत्र के अलावा आसपास के जनपद एवं नेपाल के लिए भी आस्था के प्रमुख केंद्र के रूप में विख्यात मां बनैलिया मंदिर की शोभायात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है। शुक्रवार को देर शाम नगर के युवा बाइक जुलूस तथा शनिवार को नगर भ्रमण के लिए भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।
वार्षिकोत्सव को धूमधाम से मनाने को लेकर मंदिर प्रशासन के साथ-साथ श्रद्धालुओं की टोली भी जोरों-शोरों से लगी हुई है। कारीगर मंदिरों की रंगाई-पुताई के बाद अब परिसर में तोरणद्वार, लाइटिंग एवं अन्य सजावट के कार्यों को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं। वहीं दूसरी तरफ नगर के विभिन्न चौक-चौराहों पर शोभायात्रा के स्वागत एवं प्रसाद वितरण को लेकर स्थानीय नागरिक भी पूरे उत्साह के साथ लगे हुए हैं।
मंदिर समिति के अध्यक्ष मनीष वर्मा ने बताया कि 20 जनवरी की सुबह मंदिर प्रांगण से मां बनैलिया की भव्य शोभायात्रा नगर भ्रमण के लिए निकाली जाएगी। यह यात्रा नगर के खनुआ चौराहा, गांधी चौक, जयहिंद चौराहा, अस्पताल तिराहा, जायसवाल मोहल्ला, काली मंदिर रोड, स्टेशन चौराहा, घंटाघर चौक होते हुए वापस मंदिर प्रांगण में पहुंचकर समाप्त होगी। इसके बाद आरती एवं प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जाएगा। अगले दिन 21 जनवरी को भव्य जागरण एवं विशाल भंडारे का भी आयोजन होगा। उधर, पुलिस महकमा इस विशाल शोभायात्रा को कुशलता पूर्वक संपन्न करने के लिए तत्पर है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय के अनुसार शोभायात्रा को देखते हुए सर्किल क्षेत्र के अन्य थानों से भी पुलिस बुलाई गई है।