फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Bike collides with a stationary trolley loaded with paddy...two youths die

Maharajganj News: धान लदी खड़ी ट्राॅली से भिड़ी बाइक...दो युवकों की मौत

Wed, 25 Feb 2026 01:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Bike collides with a stationary trolley loaded with paddy...two youths die
परिजनों में मचा कोहराम, विधिक कार्रवाई में जुटी पुलिस
विज्ञापन

फरेंदा मुजुरी से एक ही बाइक से घर जा रहे थे दोनों
महराजगंज। पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत डिंगुरी स्थित बगीचे के पास मुजुरी-पनियरा मार्ग पर मंगलवार की शाम करीब सात बजे एक धान लदी खड़ी ट्राॅली से एक बाइक टकरा गई। हादसे में करमहिया निवासी धर्मेंद्र सिंह (40) व सनी शर्मा (28) निवासी फरेंदा की मौत हो गई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार, डिंगुरी स्थित बगीचे के पास सड़क किनारे एक धान लदी ट्राली खड़ी थी। इसी बीच करमहिया निवासी धर्मेंद्र सिंह (40) और बसडीला स्थित ननिहाल में रहकर करमहिया तिराहे पर सैलून की दुकान चलाने वाला सनी शर्मा (28) निवासी फरेंदा मुजुरी किसी काम से आए थे। यहां से वह एक साथ बाइक से घर जा रहे थे। तभी अनियंत्रित होकर बाइक खड़ी ट्राॅली से टकरा गई। दुर्घटना में दोनों बुरी तरह से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए पीएचसी लाया गया, जहां डाॅक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

धर्मेंद्र सिंह किराने की दुकान चलाता है। उनकी एक बेटी सोनाक्षी (15) व बेटा आलोक सिंह (12) और पत्नी संगीता है। वहीं मृतक सनी अपने माता-पिता का बड़ा पुत्र है। उससे छोटा एक भाई है। उसकी पत्नी का नाम तनु है और उसके भी दो बच्चे हैं। उसके दो बच्चे विराट (5) व सम्राट (1.5) है। सूचना मिलने पर अस्पताल परिसर में आए परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। इस संबंध में थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की गई है। साथ ही जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed