फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   bhojan taiyar ho raha

कम्युनिटी किचन गरीबों की भूख मिटाने का बनी सहारा

Fri, 10 Apr 2020 11:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
bhojan taiyar ho raha
नगर पंचायत आनंदनगर में कम्युनिटी किचन में बन रहा भोजन। - फोटो : MAHARAJGANJ
गरीबों की भूख मिटा रहा कम्युनिटी किचन
विज्ञापन

महराजगंज। गरीबों की भूख मिटाने के लिए शासन प्रशासन की पहल तेज हो गई है, जिले में संचालित कम्युनिटी किचन से गरीबों को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। वहीं व्यवस्था से जुड़े जिम्मेदार इस विपरित हालात में अपने फर्ज को लेकर गंभीर हैं। कोई भूखा-प्यासा न रहे, इसके लिए हर संभव कोशिश की जा रही है। महराजगंज नगर पालिका, आनंदनगर नगर पंचायत, निचलौल नगर पंचायत एवं नगर पंचायत सोनौली समेत अन्य स्थानों पर कम्युनिटी किचन में जरूरतमंदों के लिए हर रोज बेहतर ढंग से भोजन बनाया जा रहा है।
निचलौल नगर पंचायत के कम्युनिटी किचन में नगर पंचायत अध्यक्ष विश्वनाथ मद्धेशिया की निगरानी में हर रोज भोजन बनाया जाता है। इस किचन से हर रोज औसतन 60 लोगों का भोजन तैयार होता है। संख्या हर रोज घटती बढ़ती रहती है। भोजन में दाल, चावल, सब्जी, पनीर, कढ़ी, रोटी, सलाद आदि दिया जाता है। नगर पंचायत अध्यक्ष ने बताया कि भोजन बनवाने के बाद नगर के अलग अलग स्थानों पर लॉकडाउन के कारण रुके लोगों के पास तक टिफिन के माध्यम से भोजन को पहुंचाया जा रहा है। प्रत्येक दिन अलग अलग तरह का भोजन दिया जाता है। सुरक्षा के सभी नियमों का पालन करते हुए लोगों को भोजन परोसा जाता है।
विज्ञापन

नगर पंचायत आनंदनगर में सामुदायिक भोजनालय का निरीक्षण नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश जायसवाल ने किया। यहां 250 लोगों का भोजन प्रतिदिन बन रहा है। सभासद नंदू पासवान, आशीष जायसवाल, मिन्नन, धर्मेंद्र, कमलेश शर्मा, वीरेंद्र, कन्हैया, योगेंद्र सहित अन्य व्यवस्था बेहतर बनाने में जुटे हैं। भोजन बनने के बाद जरूरतमंदों तक भोजन पहुंचाया जाता है। इसके लिए नगर पंचायत कर्मियों की ड्यूटी लगी है। नगर पंचायत अध्यक्ष ने बताया कि नगर में कोई गरीब भूखा न रहे, इसके लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नंगर पंचायत सोनौली में दो स्थानों पर कम्युनिटी किचन संचालित है। पहला बस स्टेशन परिसर में एवं दूसरा रैन बसेरा में संचालित हो रहा है। प्रत्येेक दिन लोगों को भोजन कराया जाता है। नगर पंचायत अध्यक्ष कामना त्रिपाठी एवं उनके पति सुधीर त्रिपाठी भोजन व्यवस्था की निगरानी स्वयं करते हैं। जरूरतमंदों को बेहतर ढंग से दाल, चावल, सब्जी, रोटी के साथ सलाद पापड़ आदि भी दिया जाता है। प्रत्येक 160 से अधिक लोगों को भोजन दिया जाता है। नगर पंचायत अध्यक्ष पति सुधीर त्रिपाठी ने बताया कि जरूरत के हिसाब से नगर में जरूरतमंद लोगों तक पैकेट बनवाकर पंचायत के कर्मी भोजन पहुंचा रहे हैं। नेपाली नागरिकों के लिए क्वारंटीन सेंटर में 114 लोगों के लिए यहीं से भोजन दिया जाता है।

नगर पालिका महराजगंज रैन बसेरा में कम्युनिटी किचन संचालित है। यहां गरीबों को भोजन प्रत्येक दिन दिया जा रहा है। भोजन बनाने के दौरान सुरक्षा के सभी नियम का पालन किया जा रहा है। भोजन बनाने एवं परोसने के दौरान काम करने वाले लोग मॉस्क पहनने के साथ ही हाथ को सैनिटाइज रखते हैं। प्रत्येक दिन 250 से लोगों को भोजन देने की बात कही जा रही है। नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल ने बताया कि जरूरतमंदों को बेहतर भोजन दिया जा रहा है। जरूरतमंदों को उनके घर तक पैक कर भोजन पहुंचाने की व्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed