फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Bharat Mata ki Jai echoed everywhere... Vande Mataram

हर ओर गूंजा भारत माता की जय...वंदे मातरम

Thu, 11 Aug 2022 11:37 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
Bharat Mata ki Jai echoed everywhere... Vande Mataram
हरपुर बेलहिया गांव में तिरंगा रैली में शामिल शहीद के पिता व भाई। - फोटो : MAHARAJGANJ
हर ओर गूंजा भारत माता की जय...वंदे मातरम
विज्ञापन

हर घर तिरंगा अभियान : संगठनों ने निकाली रैली, शहीद ग्राम विशुनपुर गबडुआ में हुई गोष्ठी
महराजगंज। जनपद में बृहस्पतिवार को हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए जागरूकता रैली निकाली गई। भारत माता की जय..वंदे मातरम के जयघोष से वातावरण गूंज उठा। शहर में अलग-अलग संगठनों ने जहां तिरंगा रैली निकाली वहीं, रोटरी क्लब के पदाधिकारी रैली निकालकर शहीद ग्राम विशुनपुर गबडुआ पहुंचे जहां आयोजित गोष्ठी में शहीदों को लोगों ने नमन किया।
आगामी 13 अगस्त को राष्ट्रीय लोक अदालत एवं आजादी का अमृत महोत्सव को सफल बनाने के लिए जागरूकता रैली को बृहस्पतिवार को जनपद न्यायाधीश जय प्रकाश तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार-बाइक -साइकिल रैली दीवानी कचहरी से मुख्य मार्ग से होते हुए सक्सेना चौक, मऊपाकड़, फरेन्दा रोड से होते हुए वापस दीवानी कचहरी पहुंची। इसी क्रम में राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिकाधिक वादों के निस्तारण के लिए मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट डॉ. सुरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में एडीआर भवन दीवानी न्यायालय सभाकक्ष में समीक्षा बैठक हुईं। एनसीसी कैडेट, कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन, होम गार्ड एवं पुलिस कर्मियों ने जागरूकता रैली निकाली।
विज्ञापन

कोतवाली परिसर में एसपी डॉ. कौस्तुभ ने झंडा फहराया। जिले में अन्य स्थानों पर पुलिस कर्मियों ने लोगों को जागरूक किया। जिला परिषद मार्केट में खादी ग्रामोद्योग विभाग की ओर से गोष्ठी का आयोजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पनियरा कस्बे से बृहस्पतिवार को तिरंगा यात्रा निकाली। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने राष्ट्रीय ध्वज के भावनात्मक जुड़ाव के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों को याद करते हुए कहा कि आजादी में जिन सेनानियों ने हिस्सा लिया उनके उनके सपनों को हमें पूरा करने के लिए हमें सभी तबकों में जागरूकता लानी होगी और इस ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाना होगा। पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, गुड्डू सिंह व रूपेश शर्मा, जिला मंत्री वीरेन्द्र सिंह, उमेश जायसवाल आदि शामिल रहे। बाबा कमला प्रसाद इंटरमीडिएट कॉलेज बरगदवा बाजार के बच्चों द्वारा जागरूकता रैली प्रबंधक रवींद्र नाथ शुक्ला के नेतृत्व में निकाली गई।
-----------
200 खिलाड़ियों को तिरंगा देकर किया गया सम्मानित
महराजगंज। सामाजिक संस्था सिटीजन फोरम की ओर से बृहस्पतिवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंचकर 200 खिलाड़ियों को झंडा देकर तिरंगा देकर सम्मानित किया गया। सैनिक ग्राम उदयपुर में भी सिटीजन फोरम ने सैनिकों के बीच जाकर उनके परिजनों का भी तिरंगा देकर सम्मानित किया गया। उपाध्यक्ष विजय बहादुर सिंह ने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग को आजादी के अमृत महोत्सव से जोड़ना ही सिटीजन फोरम का लक्ष्य है। महासचिव विमल कुमार पांडेय, मीडिया प्रभारी डॉ. शांति शरण मिश्र, सचिव शमशुल हुदा खान, कोषाध्यक्ष दिलीप शुक्ला, आलोक रंजन त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। संवाद
--------------------
51 मीटर की निकाली तिरंगा यात्रा
ठूठीबारी। कस्बे के आदर्श बाल विद्या मंदिर हाईस्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा 51 मीटर तिरंगा यात्रा निकाल हर घर में तिरंगा फहराने की अपील की गई। रैली को कोतवाल जेपी सिंह यादव ने हरी झंडी देकर रवाना किया। रैली में भारत माता की झांकी का स्वागत किया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य जितेन्द्र पांडेय, दुर्गा प्रसाद गुप्ता, अभय शंकर सिंह, सुरेश गुप्ता, गौतम चौधरी आदि मौजूद रहे। संवाद
-------
फोटो
प्रभात फेरी निकाल कर छात्रों ने लोगों से तिरंगा फहराने की अपील की
महराजगंज। हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिले में स्कूल कॉलेजों की ओर से जागरूकता रैली निकाली गई। लोगों ने तिरंगा फहराने की अपील की गई।
नौतनवां प्रतिनिधि के अनुसार स्वामी विवेकानंद शिशु शिक्षा निकेतन स्कूल की ओर से प्रभात फेरी निकाली गई। जिसे चेयरमैन गुड्डू खान एवं प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार राय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान प्रधानाचार्य निर्मल शर्मा, थानाध्यक्ष सुनील कुमार राय, प्रमोद पाठक आदि मौजूद रहे। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर अध्यक्ष संतोष जायसवाल के नेतृत्व में स्थानीय व्यापारियों द्वारा कस्बे में तिरंगा यात्रा निकाली गई। होमगार्ड संघ की ओर से कस्बे के अस्पताल तिराहा से तिरंगा यात्रा निकाली गई। परसा मलिक प्रतिनिधि के अनुसार परसा मलिक थानाध्यक्ष गोरखनाथ सरोज के नेतृत्व में थाने से सेखुआनी चौराहे तक पुलिस कर्मियों ने तिरंगा यात्रा निकालकर हर घर तिरंगा फहराने की अपील की।
परतावल प्रतिनिधि के अनुसार श्रीमति सूरत देवी पब्लिक स्कूल अमवा के बच्चों द्वारा तिरंगा जागरूकता रैली निकाली गई। कोल्हुई प्रतिनिधि के अनुसार थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह नेतृत्व में पुलिस कर्मियों द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई। गोरक्ष प्रांत द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र- छात्राओं ने रैली निकाली। सिसवा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार महात्मा गांधी इंटरमीडिएट कॉलेज के छात्रों ने रैली निकाल कर नगर भ्रमण के उपरांत स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्तंभ पर श्रद्धांजलि अर्पित कर शहीदों को नमन किया। सिसवा नगर पालिका के कर्मचारियों ने अधिशासी अधिकारी राम दुलार यादव के नेतृत्व में सभी नगर वासियों से हर घर तिरंगा फहराने की अपील की।

-----
भारत माता की झांकी निकाली
मिठौरा। सिंदुरिया आदर्श इंटरमीडिएट कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत जागरूकता रैली निकाली। रैली को मुख्य अतिथि कॉलेज के प्रबंधक यंत्री विश्वकर्मा ने तिरंगा दिखाकर रैली को रवाना किया। ग्राम सभा भागाटार स्थित राम नारायण फूल बदन इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं नर अमृत महोत्सव कार्यक्रम के दौरान तिरंगा लेकर अमर शहीदों को याद कर जागरूकता रैली निकाली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed