फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Bhante Amit Priya, who arrived from Kapilvastu, described Buddhism as a path of meditation, wisdom, and compassion.

Maharajganj News: देवदह बौद्ध सम्मेलन में विश्व शांति व मानव कल्याण पर जोर

Fri, 16 Oct 2026 02:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Bhante Amit Priya, who arrived from Kapilvastu, described Buddhism as a path of meditation, wisdom, and compassion.
लक्ष्मीपुर। नौतनवा क्षेत्र के बनरसिहा कला स्थित गौतम बुद्ध के ननिहाल देवदह में बौद्ध सम्मेलन का दूसरे दिन बृहस्पतिवार को विभिन्न आयोजन हुए। देश-दुनिया से आए बौद्ध भिक्षुओं व धर्मावलंबियों ने प्राचीन बौद्ध टीले पर स्तूप की परिक्रमा की। इस दौरान ‘बुद्धं शरणं गच्छामि’ के उद्घोष से परिसर गूंज उठा। भिक्षुओं ने विश्व शांति व मानव कल्याण के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन

कपिलवस्तु से आए भंते अमित प्रिय ने बौद्ध धर्म को ध्यान, ज्ञान और दया का मार्ग बताया। उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध की शिक्षाएं आज भी पूरी दुनिया के लिए प्रासंगिक हैं। समाज को करुणा, मैत्री, अहिंसा और विश्व बंधुत्व के सिद्धांतों को अपनाना चाहिए। बुद्ध ने मानवता को आपसी प्रेम, सद्भाव और शांति का संदेश दिया। इन शिक्षाओं से समाज की अनेक समस्याओं का समाधान संभव है।
विज्ञापन

सम्मेलन की शुरुआत बुद्ध की वंदना, त्रिशरण और पंचशील के संकल्प से हुई। भंते उत्तमानन्द ने कहा कि बौद्ध धर्म अहिंसा, परोपकार और प्राणी मात्र के प्रति करुणा को महत्व देता है। यह धर्म पूरी दुनिया को शांति, सद्भाव और मानवता का संदेश देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed