फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Beneficiaries will be deprived of free gas cylinders

Maharajganj News: निशुल्क गैस सिलिंडर से वंचित रह जाएंगे लाभार्थी

Thu, 31 Oct 2024 01:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 31 Oct 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
Beneficiaries will be deprived of free gas cylinders
महराजगंज। दीपावली पर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को निशुल्क सिलिंडर देने की घोषणा के बाद भी 30 हजार लाभार्थी इससे वंचित ही रहेंगे। पूर्ति विभाग के अनुसार इन लोगों ने अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराई है, इसके कारण इनका सत्यापन नहीं हो सकेगा कि यह उक्त योजना के पात्र हैं।
विज्ञापन

दीपावली पर सरकार की तरफ से उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को निशुल्क एक सिलिंडर रिफिल की सौगात दी गई है। पहले चरण में एक अक्तूबर से 31 दिसंबर तक उज्ज्वला के लाभार्थी यदि सिलिंडर की बुकिंग कराते हैं तो उन्हें 100 प्रतिशत सब्सिडी दी जाएगी। वहीं दूसरे चरण में जनवरी से मार्च-2025 तक निशुल्क सिलिंडर दिया जाएगा। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत जिले में दो लाख 30 हजार लाभार्थियों को कनेक्शन 44 गैस एजेंसियों से मिला है। पूर्ति विभाग के अनुसार लगभग दो लाख लाभार्थियों ने ई-केवाईसी कराई है। 30 हजार लाभार्थियों ने ई-केवाईसी नहीं कराई है। ऐसे में यह लाभार्थी दीपावली में मुफ्त सिलिंडर से वंचित रहेंगे।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी एपी सिंह ने बताया कि जनपद में 80 प्रतिशत उज्ज्वला लाभार्थियों के ई-केवाईसी का काम पूरा हो गया है। 20 प्रतिशत लाभार्थी ही बचे हैं। विभाग की तरफ से लगातार शिविर लगाकर लाभार्थियों को ई-केवाईसी की सुविधा दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed