अधिकारों के प्रति जागरूक हो निषाद समाज : संजय निषाद
फरेंदा। निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल निषाद पार्टी के तत्वावधान मंगलवार को कस्बे के एक मैरिज हाल में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। निषाद समाज के लोगों को अधिकारों के प्रति जागरूक करने की बात कही गई। मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री मत्स्य विभाग डॉ. संजय निषाद रहे। उन्होंने कहा कि निषाद समाज अधिकारों के प्रति जागरूक हो।
कार्यकर्ता पार्टी के मुख्य स्तंभ होते हैं। निषाद समाज को जागरूक होना पड़ेगा। विधानसभा चुनाव में निषाद समाज से बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। जिसका नतीजा रहा की पार्टी बुलंदी पर पहुंची। आरक्षण के मुद्दे पर सरकार कार्य कर रही है। निषाद समाज व उपजातियों को अनुसूचित जाति का दर्जा दिलाने का प्रयाय किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष रामप्रीत निषाद ने कहा कि नगर निकाय चुनाव में पार्टी प्रत्याशी उतारने का विचार कर रही है। कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से कार्य करें। नगर की समस्याओं पर विशेष ध्यान देते हुए उसके निराकरण की व्यवस्था करें। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश जायसवाल, रामनाथ निषाद, डॉ अनिल निषाद, दीन दयाल, अमरनाथ, मंजूलता, परदेशी निषाद, रमेश निषाद, अटल निषाद, फूलचंद निषाद आदि मौजूद रहे।