{"_id":"efb125abb211ac0007bd3d112a9a7da0","slug":"bdc-act-impartially-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘निष्पक्ष होकर कार्य करें बीडीसी’ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘निष्पक्ष होकर कार्य करें बीडीसी’
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज
Updated Tue, 12 Jan 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौतनवा। राममनोहर लोहिया पीजी कॉलेज में नौतनवा ब्लॉक के नवनिर्वाचित बीडीसी सदस्य एवं ग्राम प्रधानों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। पूर्व सांसद अखिलेश सिंह व विधायक कुंवर कौशल सिंह उर्फ मुन्ना सिंह ने सभी को सम्मानित किया।
पूर्व सांसद ने कहा कि डॉ. राम मनोहर लोहिया ने कहा था कि किसी देश के विकास के लिए इच्छा शक्ति जरूरी होती है। जिसमें गांव पंचायत, जिला पंचायत, प्रदेश और केन्द्र की सरकार शामिल है। क्षेत्र के विकास के लिए सभी को निष्पक्ष भाव से योगदान देना चाहिए। कहा कि आने वाले ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में नौतनवा ब्लॉक से उनके समर्थित प्रत्याशी ग्राम पंचायत बड़हरा के बीडीसी सदस्य सवित्री यादव को जिताएं।
विधायक मुन्ना सिंह ने कहा कि जनता ने जिस उम्मीद के साथ बीडीसी और प्रधान चुना है। उसकी गरिमा को रखते हुए सभी को जनता की उम्मीदों पर खरा साबित करना होगा। इसमें विधायक, ब्लाक प्रमुख, प्रधान एवं बीडीसी सदस्यों की परस्पर सहयोग की जरूरत होती है। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जगदंबा मिश्र, शैलेश उर्फ राजू पांडेय ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता राधारमण चौधरी एवं संचालन डॉ. अजीम अंसारी ने किया।
विज्ञापन
पूर्व चेयरमैन गुड्डू खान, रमाकांत यादव, सुट्टू सिंह, रामबेलास यादव, जोखनाथ पान्डेय, बाबर अब्बासी, जमाल अहमद, जर्नादन यादव मौजूद रहे।