{"_id":"68a78387e06ad753f808aa62","slug":"base-camp-in-10-post-offices-every-saturday-from-tomorrow-maharajganj-news-c-206-1-go11002-157661-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: कल से हर शनिवार 10 डाकघरों में आधार शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: कल से हर शनिवार 10 डाकघरों में आधार शिविर
विज्ञापन
महराजगंज। कल से प्रत्येक शनिवार जनपद के 10 डाकघरों में आधार सुधार और नया आधार निर्माण का कार्य होगा। प्रवर अधीक्षक डाक की तरफ से महराजगंज के 10 डाकघरों में प्रत्येक शनिवार शिविर लगाने का निर्देश दिए है।
आधार सुधार और निर्माण कराने की सहूलियत जिले में कल से बढ़ जाएगी। अबतक सिर्फ प्रधान डाकघर में ही इसके प्रबंध थे लेकिन आदेश क्रम में कल से हर शनिवार 10 डाकघरों में सुविधा मिलेगी। प्रधान डाकघर पोस्टमास्टर योगेश शर्मा ने बताया कि ठूठीबारी, धानी, घुघली, महराजगंज शहर, मिठौरा, नौतनवां, परतावल, सिसवां और लक्ष्मीपुर में आधार शिविर लगाया जाएगा। इस व्यवस्था से लोगों को लंबी दूरी तय कर मुख्यालय आने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
प्रधान डाकघर में पहले की तरह हर रोज आधार सुधार व निर्माण की सुविधा चलती रहेगी।