{"_id":"65d20c27596a857048082aa9","slug":"barrier-installed-on-railway-warehouse-road-vehicles-will-not-pass-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-116096-2024-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: रेलवे मालगोदाम रोड पर लगा बैरियर, नहीं जाएंगे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: रेलवे मालगोदाम रोड पर लगा बैरियर, नहीं जाएंगे वाहन
Sun, 18 Feb 2024 07:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 18 Feb 2024 07:24 PM IST
विज्ञापन
नौतनवा। रेलवे परिसर में अब अनाधिकृत वाहन नहीं जा पाएंगे। नौतनवा कस्बे में बाजार करने अथवा अन्य कार्य से आने वाले लोगों को अपना वाहन रेलवे स्टेशन के सामने बने पार्किंग अथवा अन्य स्थानों पर खड़ा करना पड़ेगा।
रेलवे प्रशासन ने रविवार को नौतनवा के घंटा घर चौक से रेलवे मालगोदाम तक जाने वाले मार्ग पर बैरियर लगा दिया है। इससे रेलवे परिसर में अनधिकृत रूप से वाहन प्रवेश वर्जित हो गया है। नौतनवा रेलवे स्टेशन पर मालगोदाम के पास खाली पड़ी भूमि पर निर्माण कार्य हो रहा है। यहां खाली भूमि होने के कारण नौतनवा कस्बा में बाजार करने आने वाले लोग अपना चार पहिया वाहन मालगोदाम रोड पर दोनों तरफ अथवा खाली पड़ी भूमि पर लगा कर बाजार करने चले जाते थे। इससे मालगोदाम पर माल ढुलाई के लिए आने वाले मालवाहक ट्रकों को आने जाने में समस्या होती थी। वहीं नगर के घंटा घर चौराहे पर भी वाहनों को निकलने से जाम की स्थिति बनी रहती है। रेलवे परिसर में अनावश्यक वाहनों के जाने पर प्रतिबंध लगाने के लिए घंटाघर चौराहे पर पुलिस बूथ से थोड़ा आगे रेलवे मालगोदाम रोड पर रेलवे द्वारा बैरियर लगा दिया गया है। वाणिज्य अधीक्षक पुरुषोत्तम ने बताया कि अनधिकृत वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने के लिए मालगोदाम मार्ग पर बैरियर लगा दिया गया। संवाद