{"_id":"642b2e1dfd53c240230d4448","slug":"bar-association-election-maharajganj-news-c-7-1-110989-2023-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: कृष्ण बिहारी लाल अध्यक्ष, गुलाब चंद महामंत्री निर्वाचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: कृष्ण बिहारी लाल अध्यक्ष, गुलाब चंद महामंत्री निर्वाचित
Tue, 04 Apr 2023 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 04 Apr 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के नवनियुक्त पदाधिकारी।संवाद
महराजगंज। कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन महराजगंज के पदाधिकारियों का चुनाव सोमवार को हुआ। सुबह 10 बजे से चुनाव की प्रक्रिया शुरू की गई। 102 सदस्यों ने मतदान किया। अध्यक्ष पद प्रत्याशी जगदंबा शरण श्रीवास्तव को 10 वोट, कृष्ण बिहारी लाल श्रीवास्तव को 60 मत मिले। अशोक कुमार उपाध्याय को 31 मत मिला। अध्यक्ष पद पर कृष्ण बिहारी लाल श्रीवास्तव 31 वोट से विजयी घोषित हुए। एक मत अवैध हो गया।
चुनाव अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि वरिष्ठ उपाध्यक्ष भागीरथी पटेल को 61, भोलानाथ वरुण को 41 मिला, इस प्रकार भागीरथी पटेल 20 वोटों से विजयी घोषित किए गए। महामंत्री विंध्यवासिनी मिश्रा 44 मत, गुलाबचंद चौधरी को 58 मिला। गुलाबचंद चौधरी को 14 मतों से विजयी हुए। कोषाध्यक्ष भूपेंद्र पटेल को 72, सत्यजीत कुमार भारती को 30 मत मिले। इस प्रकार भूपेंद्र चंद्र पटेल 42 मतों से विजयी घोषित हुए। इस दौरान साधु शरण पटेल, राकेश बिहारी लाल श्रीवास्तव, अभिषेक श्रीवास्तव, ओम प्रकाश मिश्र, ओम प्रकाश सिंह, अनुराग श्रीवास्तव, देवेंद्र नारायण तिवारी, सुरेंद्र श्रीवास्तव, दुर्गेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। संवाद