फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Band-Baja-Barat celebrations from 23rd November, market buzzing for royal wedding

Maharajganj News: 23 नवंबर से बैंड-बाजा-बरात की धूम, शाही ब्याह को लेकर बाजार गुलजार

Wed, 22 Nov 2023 12:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Nov 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Band-Baja-Barat celebrations from 23rd November, market buzzing for royal wedding
दुर्गा मंदिर के पास कपड़े की खरीदारी करती महिलाएं।संवाद
-खरीदारी में जुटे लोग, शादी ब्याह के समय में सड़कों के किनारे वाहन खड़े होने से बढ़ेगी जाम की समस्या संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महराजगंज। देवोत्थान एकादशी का पर्व 23 नवंबर को धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। मंदिरों से लेकर घरों में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की जाएगी। इसके साथ ही लंबे समय से शुभ कार्यों पर लगी रोक हट जाएगी और विवाह व अन्य शुभ कार्यों का श्रीगणेश हो जाएगा। शादी-ब्याह सीजन को लेकर बाजार भी गुलजार हो गए हैं। लोग खरीदारी में जुट गए हैं। शहर में मैरिज हाल संचालक पार्किंग की व्यवस्था करने में जुट गए हैं।
21 नवंबर को भी पूरे दिन बाजारों में खासी चहल-पहल दिखाई दी। शादियों को लेकर लोग खरीदारी में व्यस्त रहे। कपड़े, आभूूषण, चूड़ियां आदि की दुकानों पर अधिक भीड़ देखी गई। धर्मशाला व गेस्ट हाउस में भी सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक देवोत्थान एकादशी से पहले भगवान नींद में होते हैं। इसके चलते शुभ कार्यों पर पूरी तरह से रोक रहती है। कार्तिक माह में पड़ने वाली एकादशी को देवोत्थान एकदाशी व देव दिवाली भी कहते हैं।
विज्ञापन

इस दिन से शुभ कार्यों पर लगी रोक हट जाती है, और शादी का सीजन शुरू हो जाता है। बृहस्पतिवार को देवोत्थान एकादशी का पर्व धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। घर-घर व मंदिरों में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। देवोत्थान एकादशी के अवसर जिले भर में दो से अधिक शादियों की धूम रहेगी। शहर में 25 से अधिक मैरिज हाल हैं। शादी सीजन को लेकर बाजार पूरी तरह से गुलजार हो गए हैं। जिन घरों इस सीजन में शादी हैं वह लोग पूरी तरह तैयारियों में जुटे हुए हैं। कपड़े, बर्तन, साड़ी, ज्वेलर्स, इलेक्ट्रानिक्स व अन्य सामानों की खरीदारी कर रहे हैं। जिसके चलते बाजारों में अच्छी-खासी भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
बैंडबाजा, गेस्ट हाउस व धर्मशाला सब तैयार
शादी सीजन को लेकर बैंडबाजा, धर्मशाला व गेस्ट हाउस संचालकों ने तैयारी पूरी कर ली है। बैंडबाजा बजाने वाले कलाकर शादियों को लेकर रिहर्सल करने में जुटे हुए हैं। गेस्ट हाउस व धर्मशालाओं को रंगाई-पुताई व डेकोरेशन कर सजा कर अंतिम रूप दिया जा रहा है।
----------------
फोटो
शादियों को लेकर लोगों द्वारा खरीदारी की जा रही है। बृहस्पतिवार से शादी शुरु हो रही हैं। इसके लिए लोगों द्वारा ज्वेलर्स की खरीदारी की जा रही है।
-सतीश सोनी, सराफा कारोबारी।
-------------
फोटो
बृहस्पतिवार को देवोत्थान एकादशी है। देवोत्थान एकादशी के साथ सहालगी की शुरुआत हो जाएगी। शादियों को लेकर ग्राहक आ रहे हैं और खरीदारी कर रहे हैं।
-आकाश अग्रवाल, कपड़ा व्यावसायी
---------------------
फोटो
मैरिज को ठीक कराया जा रहा है। पार्किंग की समस्या को देखते हुए जगह तलाश ली गई। बुकिंग 30 से ज्यादा बुकिंग हो चुकी है। अभी लोग बुकिंग कराने आ रहे हैं। सारी व्यवस्था दुरूस्त की जा रही है। जिससे की समस्या न हो।

-नवीन पटवा,मैरिज हाल संचालक
-------------------------
फोटो
अलग-अलग तिथियों में 29 दिनों तक शहनाई इस बार गूंजेगी
ज्योतिषाचार्य पंडित दिवाकर मणि त्रिपाठी ने बताया कि देवोत्थान एकादशी 23 नवंबर बृहस्पतिवार को रहेगी। इसी दिन भगवान चाह माह बाद जागेंगे। इसी दिन से तुलसी विवाह के साथ-साथ विवाह के लिए शहनाई गूंजेगी। 147 दिन बाद मङ्गल ध्वनि के स्वर गूंजेंगे। इस वर्ष 23 नवंबर से 29 नवंबर तक विवाह मुहूर्त रहेंगे। दिसंबर में 3, 4, 7, 8 व 9 जनवरी में 18, 21, 22, 29, 30 31 व फरवरी महीने में 1, 6, 14, 17, 18 एवं मार्च में 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8 व 9 तक सहालग रहेंगी। अलग-अलग तिथियों में 29 दिनों तक शहनाई इस बार गूंजेगी। कार्तिक माह में पड़ने वाली एकादशी को देवोत्थान एकादशी व देव दिवाली भी कहते हैं। इस दिन से शुभ कार्यों पर लगी रोक हट जाती है और शादी विवाह का सीजन शुरू हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed