{"_id":"65d20a47a6ef6a21de03d289","slug":"ban-on-entry-of-heavy-vehicles-in-the-city-vehicles-passing-long-distances-maharajganj-news-c-206-1-mhg1003-116080-2024-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रही रोक, लंबी दूरी तय कर गुजरे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रही रोक, लंबी दूरी तय कर गुजरे वाहन
Sun, 18 Feb 2024 07:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 18 Feb 2024 07:16 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर रविवार को शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दिया गया था। रोडवेज बस को छोड़कर किसी भी वाहन को शहर में प्रवेश नहीं दिया गया। भारी वाहनों के संचालन के लिए यातायात पुलिस ने नया रूट तैयार किया था। सुबह सात बजे से रात सात बजे तक कोई भी भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं कर पाया।
सिसवा, घुघली की तरफ से फरेंदा की ओर जाने वाले वाहनों को सिंदुरिया से डायवर्ट कर दिया गया। इन वाहनों को नो एंट्री के समय शिकारपुर, परतावल, पनियरा, कैंपियरगंज होकर फरेंदा जाना पड़ा। ट्रक चालक मुहम्मद रज्जाक ने बताया कि 30 किमी दूरी तय करने के लिए लगभग 60 किमी गाड़ी चलाना पड़ा, जिससे समय के साथ-साथ ईधन भी अधिक लगा। इसी तरह चौक रोड से फरेंदा होते हुए गोरखपुर की ओर आने वाले भारी वाहनों को झंझनपुर से डायवर्ट होकर सिंदुरिया, शिकारपुर,परतावल होकर जाना पडा। फरेंदा की ओर से निचलौल, चौक, सिंदुरिया और शिकारपुर जाने वाले भारी वाहनों को कैंपियरगंज, पनियरा, परतावल, शिकारपुर, सिंदुरिया होकर जाना पड़ा। गोरखपुर, परतावल बाजार की ओर से आने वाले भारी वाहनों को शिकारपुर से डायवर्ट होकर जाना पड़ा। रूट डायवर्जन के कारण ट्रक चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यातायात प्रभारी अरुणेंद्र प्रताप सिंह ने बताया है कि निर्धारित रूट से वाहनों को भेजा गया। आवागमन बेहतर रखने के लिए यातायात पुलिस सतर्क रही।