{"_id":"666f659aa49a8e25cb0108f4","slug":"bakrid-today-there-will-be-route-diversion-in-the-city-regarding-namaz-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-124799-2024-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बकरीद आज... नमाज को लेकर शहर में रहेगा रूट डायवर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बकरीद आज... नमाज को लेकर शहर में रहेगा रूट डायवर्जन
Mon, 17 Jun 2024 03:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 17 Jun 2024 03:52 AM IST
विज्ञापन
बकरीद को लेकर लगाया गया बेरिकेडिंग।
महराजगंज। बकरीद आज मनाई जाएगी। नमाज के दौरान शहर में रूट डायवर्जन रहेगा। यातायात व्यवस्था को संचालित रखने के लिए जगह-जगह पुलिस तैनात रहेगी। इसके अलावा संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं। क्यूआरटी को सतर्क कर दिया गया है।
बकरीद पर नमाज के दौरान लोगों को आने-जाने में परेशानी न हो इसे ध्यान में रखते हुए यातायात पुलिस ने विशेष तैयारी की है। शहर में भारी वाहन सुबह छह से त्योहार समाप्ति तक प्रवेश नहीं कर सकेंगे। वाहनों के लिए रूट का निर्धारण कर दिया गया है। यातायात प्रभारी अरूणेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शहर में प्रमुख स्थानों पर यातायात पुलिस तैनात रहेगी। इसके अलावा पेट्रोलिंग की जाएगी।
शहर के बाहर यहां से रहेगा डायवर्जन
-शिकारपुर डायवर्जन नो-इंट्री
-सिंदुरिया डायवर्जन नो-इंट्री
-पकड़ी चौकी डायवर्जन नो-इंट्री
-झनझनपुर डायवर्जन नो-इंट्री
सीमावर्ती क्षेत्र में संदिग्धों की हुई जांच
खनुआ। सशस्त्र सीमा बल 66 वीं वाहिनी के बीओपी हरदीडाली के इंस्पेक्टर उत्तम सिंह ने टीम के साथ सीमावर्ती क्षेत्र में संदिग्धों की जांच की। उन्होंने बताया कि बकरीद व अन्य आपराधिक घटनाओं की रोकथाम के लिए हरदीडाली, कैथवलिया उर्फ बरगदही, हरदीडाली के मुर्दहिया घाट पर आने जाने वाले वाहनों की जांच की गई। संवाद
विज्ञापन
इन स्थानों पर पढ़ी जाएगी नमाज
महराजगंज। नूरी जामा मस्जिद स्थित ईदगाह में बकरीद की नमाज सात बजे पढ़ी जाएगी। मस्जिद के इमाम कारी इरशाद नमाज अदा कराएंगे। मिठौरा स्थित ईदगाह में नमाज 7:30 बजे से पढ़ी जाएगी।
मस्जिद के इमाम मौलाना शमसुद्दीन नमाज अदा कराएंगे। ग्राम सभा परसौनी स्थित ईदगाह दो में नमाज सुबह सात बजे मौलाना मोहम्मद उमर निजामी अदा कराएंगे। टिकर स्थित ईदगाह में ईमाम जगदौर सात बजे नमाज अदा कराएंगे। सिंदुरिया स्थित ईदगाह में 7:30 बजे मस्जिद के इमाम हाजी मोहम्मद हुसैन नमाज अदा कराएंगे। परसा चक गोबरही में 7:00 बजे मस्जिद के इमाम हाफिज इमरान नमाज अदा कराएंगे। पतरेंगवा में 7 बजे नमाज पढ़ी जाएगी। मस्जिद के इमाम मौलाना मोहम्मद युसूफ नमाज अदा कराएंगे। लेदवा में 7 बजे नमाज पढ़ी जाएगी। मस्जिद के इमाम मौलाना दिनुलहोदा नमाज अदा कराएंगे। ग्राम सभा हरखोड़ा स्थित ईदगाह में नमाज सुबह 7 बजे ईमाम मौलाना गुलाम वारिस अदा कराएंगे। बरवा सोनिया स्थित ईदगाह में सुबह 7 बजे मस्जिद के ईमाम कारी फिरोज नमाज अदा कराएंगे। संवाद
संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की रहेगी कड़ी नजर
पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने बताया कि बकरीद की नमाज को देखते हुए जिले में संवेदनशील स्थानों पर पुलिस को सतर्क रहने के लिए निर्देशित किया गया है। प्रत्येक हलचल पर नजर रखी जाएगी। सभी थानेदारों को सतर्क कर दिया है। क्यूआरटी प्रत्येक हालात से निपटने के लिए तैयार है। कंट्राेल रूम को सक्रिय कर दिया गया है। सभी क्षेत्राधिकारी अपने क्षेत्र में पेट्रोलिंग करते रहेंगे।