{"_id":"688e32e2afed9c5e4f0aadc5","slug":"bajrang-dal-removed-shops-of-other-communities-from-the-temple-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-156253-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बजरंग दल ने मंदिर से हटवाई दूसरे समुदाय की दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बजरंग दल ने मंदिर से हटवाई दूसरे समुदाय की दुकानें
Sat, 02 Aug 2025 09:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 02 Aug 2025 09:16 PM IST
विज्ञापन
निचलौल। कोतवाली ठूठीबारी थाना क्षेत्र अंतर्गत पंचमुखी शिवमंदिर इटहिया में मंदिर गेट पर एक समुदाय के कुछ लोगों ने पूजा सामाग्री की दुकान लगा रखी थी। शनिवार को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने दुकानें हटवा दीं।
बजरंग दल के जिला संयोजक राहुल ने बताया कि उन्हें सावन मेले के पहले ही सप्ताह में सूचना मिली थी कि पंचमुखी शिवमंदिर इटहिया में मंदिर गेट पर एक विशेष समुदाय के कुछ लोग पूजा सामाग्री बेच रहे हैं। मामले की जानकारी मंदिर समिति और ड्यूटी में तैनात लेखपाल को दी गई थी, लेकिन जिम्मेदारों ने गंभीरता नहीं दिखाई। शनिवार को दल के कार्यकर्ताओं के साथ मंदिर पर पहुंचे। जहां दूसरे समुदाय के आधा दर्जन से अधिक लोग मंदिर गेट के इर्द-गिर्द पूजा सामाग्री बेच रहे थे। उनकी दुकानें हटवा दी गईं। इस दौरान बजरंग दल चंदन, आलोक, संदीप, शिवम, राजकुमार मौजूद रहे।
वहीं मंदिर पर सेवादार के रूप में कार्य करने वाले मुन्ना गिरी ने बताया कि बजरंग दल की ओर से दूसरे समुदाय के लोगों की ओर से पूजा सामाग्री लगाने वाली दुकानें हटवाई गई हैं। इस संबंध में एसडीएम नंद प्रकाश मौर्या ने बताया कि मामले की उन्हें जानकारी मिली है। संवाद