फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Bairiya accident: Bus seized, Rs 37,250 fine on madrassa management

बैरिया हादसा : बस सीज, मदरसा प्रबंधन पर 37,250 रुपये जुर्माना

Sat, 16 Nov 2024 03:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 16 Nov 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
Bairiya accident: Bus seized, Rs 37,250 fine on madrassa management
महराजगंज। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के बैरिया गांव के पास छात्राओं से भरी बस पलटने के मामले में आरटीओ ने बड़ी कार्रवाई की है। बस को सीज करते हुए प्रबंधन पर 37,250 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। वहीं अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के निरीक्षण में मदरसा बंद मिला है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह बैजौली टोला धनहा में संचालित एक मदरसा की छात्राओं से भरी बस बैरिया गांव के पास खेत में पलट गई थी। इसमें 25 छात्राएं सवार थीं, जिसमें पांच छात्राओं को हल्की चोटें आईं थीं। जांच में बस बिना परमिट, फिटनेस व रजिस्ट्रेशन के मिलने पर शुक्रवार को एआरटीओ ने बस को सीज करते हुए मदरसा प्रबंधन पर 37,250 रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन

अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नीरज अग्रवाल ने बताया कि मदरसा बिना मान्यता के संचालित किया जा रहा था। संबंधित मदरसे का स्थलीय निरीक्षण किया गया तो बंद पाया गया। संचालक से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। घटना की सूचना उच्च अधिकारियों को दे दी गई है। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह के अनुसार, मामले में एआरटीओ ने बस को सीज कर दिया गया है। अन्य किसी प्रकार का कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed