फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Badminton court could not be handed over even after instructions

Maharajganj News: निर्देश के बाद भी नहीं हैंडओवर हो सका बैडमिंटन कोर्ट

Sat, 04 Apr 2026 02:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Badminton court could not be handed over even after instructions
फरवरी में डीएम ने किया था निरीक्षण, यूपी सिडको करा रहा काम
विज्ञापन

महराजगंज। जिलाधिकारी के निर्देश देने के बाद भी स्पोर्ट्स ग्राउंड का बैडमिंटन कोर्ट हैंडओवर नहीं हो सका। फरवरी में निरीक्षण के दौरान डीएम ने कार्यदाई संस्था को नया सत्र शुरू होने से पहले हैंडओवर के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद वित्तीय सत्र 2026-27 शुरू होने के बाद भी बैडमिंटन कोर्ट हैंडओवर नहीं हो सका।

छत्रपति शाहू जी महाराज स्पोर्ट्स स्टेडियम के बैडमिंटन कोर्ट का उच्चीकरण यूपी सिडको 2024-25 सत्र से करा रहा है। इसकी कुल लागत 3.75 करोड़ है। मार्च 2025 से प्रभावी उच्चीकरण कार्य अब तक पूरा नहीं होने से खिलाड़ियों को परेशानी हो रही है। स्टेडियम कोच आसिफ एकबाल व अमरजीत ने बताया कि 27 फरवरी को डीएम ने बैडमिंटन कोर्ट उच्चीकरण कार्य का निरीक्षण कर यूपी सिडको को निर्देश दिए कि मार्च तक हर हाल में बैडमिंटन कोर्ट को हैंडओवर करें। बावजूद बैडमिंटन कोर्ट अप्रैल में भी हैंडओवर नहीं हो हुआ।
विज्ञापन

वर्जन
बैडमिंटन कोर्ट का उच्चीकरण कार्य यूपी सिडको करवा रहा है। अभी कार्य पूर्ण नहीं होने के चलते हैंडओवर नहीं लिया जा सका है।
-सरिता रानी, जिला क्रीड़ा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed