{"_id":"6643dd81a04a8222f40f3d74","slug":"badas-attacked-the-couple-with-sharp-weapons-maharajganj-news-c-206-1-mhg1002-122431-2024-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: मनबढ़ों ने धारदार हथियार से दंपती पर बोला हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: मनबढ़ों ने धारदार हथियार से दंपती पर बोला हमला
Wed, 15 May 2024 03:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 15 May 2024 03:24 AM IST
विज्ञापन
निचलौल। थाना क्षेत्र के गांव खम्हौरा के टोला बंजारिया में सोमवार रात को उधार दी गई रकम मांगने पर कुछ लोगों ने दंपती पर रॉड और धारदार हथियार से हमला कर दिया। लोगों की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मंगलवार को पुलिस पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई में जुट गई है।
पीड़ित होशिल प्रसाद निवासी खम्हौरा गांव के टोला बंजारिया ने आरोप लगाया कि उन्होंने बड़े भाई वीरेंद्र की तबीयत बिगड़ने के दौरान इलाज कराने के लिए भतीजे कृष्णमोहन और शिवनरायन को करीब 70 हजार रुपये उधार दिए थे। इसी बीच भाई की मौत हो गई। भतीजों ने ली गई रकम वापस नहीं की। रकम को लेकर सोमवार रात में पत्नी सरिता और भतीजों में कहासुनी हो रही थी। इसी बीच भतीजों ने गोलबंद होकर रॉड और धारदार हथियार से हमला बोल दिया।
इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि घायल दंपती का इलाज चल रहा है। जहां पर दोनों के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। वहीं पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।