फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   babu singh kushwaha targetted bjp-sp

बाबू सिंह कुशवाहा ने भाजपा व सपा पर जमकर साधा निशाना

Mon, 28 Feb 2022 12:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 12:17 AM IST
विज्ञापन
babu singh kushwaha targetted bjp-sp
बाबू सिंह कुशवाहा ने भाजपा व सपा पर जमकर साधा निशाना
विज्ञापन

महराजगंज। सत्ता में आने पर सपा को दलित, पिछड़े नजर नहीं आते हैं। पुलिस भर्ती में मुसलमान, पिछले व दलित को प्राथमिकता नहीं मिलती है। कुछ खास वर्ग के लोगों की भर्ती होती है। हम अपने वोट का सही प्रयोग कर सकते हैं। पहले हमारे पास कोई विकल्प नहीं था। अब भागीदारी परिवर्तन मोर्चा आप के साथ है।
ये बातें जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा ने कहीं। वह रविवार को नौतनवां विधानसभा के अड्ड़ा बाजार में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने भाजपा व सपा पर जमकर निशाना साधा। कहा कि वर्तमान में भाजपा सरकार हर मुद्दे पर फेल है। हिंदुत्व के नाम पर वोट लेने वाली भाजपा पिछड़ों, दलितों के आरक्षण खत्म करती है।
विज्ञापन

एआइएमआइएम (ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन) के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारसी पठान ने कहा कि 70 वर्षो से आप सभी को ठगा गया है। आप के नौतनवा में कोई विकास नहीं हुआ है। पहले हमारे पास कोई विकल्प नहीं था। आज हमारे पास विकल्प है। मोर्चा आपके हक की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है। --
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं आए ओवैसी
विधानसभा क्षेत्र नौतनवा के अड्डा बाजार में प्रत्याशी के समर्थन में रविवार को ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी का जनसभा का कार्यक्रम प्रस्तावित था। लेकिन घंटों इंतजार के बावजूद वह नहीं आए, तो सभा में उन्हें सुनने जुटे लोग मायूस हुए ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed