फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   B-Pax secretary suspended over irregularities in urea distribution

Maharajganj News: यूरिया वितरण में अनियमितता पर बी-पैक्स सचिव निलंबित

Fri, 29 Aug 2025 01:34 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
B-Pax secretary suspended over irregularities in urea distribution
महराजगंज/ठूठीबारी। बी-पैक्स लि. गड़ौरा में यूरिया वितरण में अनियमितता का मामला सामने आया है। बृहस्पतिवार को कृभको की 400 बोरी यूरिया पीसीएफ की ओर से समिति को भेजी गई थी। इस दौरान समिति के सचिव विक्की यादव की अनुपस्थिति में कर्मचारी राम प्रवेश यूरिया उतरवा रहे थे। कुछ समय के लिए समिति के अन्य कर्मचारी सुभाष पटेल भी मौके पर मौजूद थे। यूरिया उतरने के बाद सुभाष पटेल ने अपने निजी उपयोग के लिए ट्रैक्टर-ट्राली से 25 बोरी यूरिया ले जाने का प्रयास किया। स्थानीय लोगों की सतर्कता के कारण इसकी सूचना प्रशासन तक पहुंची, जिसके बाद ट्रैक्टर-ट्राली को ठूठीबारी थाने में खड़ा करा लिया गया।
विज्ञापन

घटना की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर सहायक विकास अधिकारी (सहकारिता), विकास खंड निचलौल को तत्काल जांच के आदेश दिए गए। प्रारंभिक जांच के आधार पर बी-पैक्स गड़ौरा के सचिव विक्की यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रकरण की विस्तृत जांच की जा रही है, ताकि सभी तथ्यों का खुलासा हो सके। ऐसी अनियमितताओं पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूरिया नहीं मिलने की शिकायत की जांच करने पहुंचे अधिकारी: धानी बाजार प्रतिनिधि के अनुसार अपर जिला कृषि अधिकारी दिनेश कुमार बृहस्पतिवार को दोपहर बाद विकास खण्ड धानी के साधन सहकारी समिति कानापार पर यूरिया खाद नहीं मिलने की शिकायत की जांच करने पहुंचे।

उन्होंने बताया कि क्षेत्र के ग्राम सभा सिकंदार जीतपुर निवासी ंकिसान शैलेश तिवारी ने अपने शिकायती पत्र में आरोप लगाया था कि साधन सहकारी समिति कानापार में जिम्मेदार कर्मचारी निर्धारित मूल्य से अधिक दाम पर यूरिया खाद बेच रहा था। जांच अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि कानापार समिति को अबतक 4860 बोरी यूरिया व 1075 बोरी डीएपी की आपूर्ति की गई है, जो विगत वर्षों से अधिक है। उन्होंने बताया कि स्टॉक और वितरण रजिस्टर से संबंधित सभी अभिलेखों की जांच कर रिपोर्ट को उच्चाधिकारियों को प्रेषित की जाएगी। इस दौरान शैलेश तिवारी, सरोज पांडेय, शैलेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed