फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   B. Murder case registered in case of death of pharma student

बी. फार्मा के छात्र की मौत के मामले में हत्या का केस दर्ज

Thu, 28 Apr 2022 11:40 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
B. Murder case registered in case of death of pharma student
बी. फार्मा के छात्र की मौत के मामले में हत्या का केस दर्ज
विज्ञापन

महराजगंज। सदर क्षेत्र के चेहरी गांव के टोला महलगंज में एक किराए की मकान में बुधवार को बी फार्मा प्रथम वर्ष के छात्र आदित्य मिश्रा का शव मिला था। कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को मृत छात्र के बड़े भाई अवनीश की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच में जुट गई है।
निचलौल थाना क्षेत्र के खरचौली निवासी अवनीश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि छोटा भाई आदित्य मिश्रा आईटीएम कालेज चेहरी में बी. फार्मा प्रथम वर्ष का छात्र था। आदित्य चेहरी के टोला महलगंज में उपेंद्र यादव के मकान में अगस्त से किराये पर रहता था। इसी बीच 27 अप्रैल की शाम करीब चार बजे मकान मालिक ने उन्हें फोन के जरिए सूचना दी की आदित्य ने फांसी लगा ली है।
विज्ञापन

सूचना मिलने के कुछ देर बाद मौके पर परिजनों के साथ पहुंचा। जहां पर देखा गया कि भाई आदित्य चौकी पर पड़ा है। उसके हाथ गमछे और बेल्ट से बंधे हुए हैं। आदित्य को आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर चिकित्सकों ने आदित्य को मृत घोषित कर दिया। कोतवाल रवि राय ने कहा कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शव के पास रख दिया सूसाइड नोट
अवनीश कुमार मिश्रा ने बताया कि आदित्य के हाथ बांध बेरहमी से हत्या की गई है। हत्या के बाद आरोपियों ने उसको आत्महत्या में बदलने के लिए शव को चौकी पर रख दिया। इतना ही नहीं आरोपियों ने साक्ष्य छुपाने एवं कानून से बचने के लिए मृत भाई के पास एक सुसाइड नोट लिखकर रख दिया था जबकि सुसाइड नोट की लिखावट मृत भाई आदित्य की हैंड राइटिंग से मिलती-जुलती नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed