फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Ayushman yojana -Goverment hospitals more than private hospitals

स्वास्थ्य

Wed, 03 Nov 2021 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Ayushman yojana -Goverment hospitals more than private hospitals
सरकारी से ज्यादा निजी अस्पतालों पर बढ़ा भरोसा
विज्ञापन

महराजगंज। जनपद में आयुष्मान योजना के तहत लाभ लेने वाले लाभार्थियों का भरोसा निजी अस्पतालों पर बढ़ा है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक 753 लोगों ने इलाज सरकारी अस्पताल में कराया। वहीं, 3,289 लोगों ने निजी अस्पतालों में इलाज कराया। योजना के तहत इलाज कराने के लिए लोगों ने ज्यादातर निजी अस्पतालों की ओर रुख किया है।
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2018 से अब तक आयुष्मान योजना के तहत 7,819 लोगों ने इलाज कराया है। इनमें जनपद के अंदर अस्पतालों में इलाज कराने वालों की संख्या 4042 है। जबकि जिले से बाहर के अस्पतालों में इलाज कराने वालों की संख्या 3777 है। आंकड़ों के अनुसार जिले के लोगों को योजना के तहत इलाज कराने में जिले के अंदर ही अस्पतालों पर भरोसा ज्यादा रहा है। वहीं, दूसरी ओर सरकारी से ज्यादा निजी अस्पताल में लोगों ने इलाज कराया। योजना के लाभार्थी रमेश यादव, संगीता देवी, दुलारे प्रसाद ने बताया कि निजी अस्पतालों में सुविधाएं बेहतर हैं। यही कारण है कि ज्यादातर लोग निजी अस्पताल का रुख करते हैं।
विज्ञापन

आयुष्मान योजना के तहत नौ निजी अस्पताल चयनित हैं जिसमें सर्वाधिक 1541 मरीजों का इलाज हुआ है। एक निजी अस्पताल तो ऐसा है, जिसमें योजना के तहत किसी मरीज का इलाज ही नहीं हुआ है। सरकारी अस्पतालों में सीएचसी परतावल में 124, पनियरा में 58, घुघली 9, फरेंदा 65, धानी 27, सदर 33, जिला अस्पताल 293, सिसवां 7, बृजमनगंज 6, मिठौरा 4, लक्ष्मीपुर 39, निचलौल 30, रतनपुर सीएचसी में 65 लोगों का इलाज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को बेहतर सुविधा मिल रही है। सरकारी अस्पतालों में भी मरीज इलाज कर रहे हैं। निजी अस्पताल भी पैनल में शामिल हैं। सुविधा के अनुसार लाभार्थी किसी भी चयनित अस्पताल में इलाज करा सकता है। आयुष्मान भारत योजना में लोगों के लिए बेहतर साबित हो रही है।
डॉ. आईए अंसारी, उप मुख्य चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed