फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   awareness

दायित्वों के प्रति जागरूक किए जाएंगे एसएमसी के सदस्य

Sat, 07 Sep 2019 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
awareness
दायित्वों के प्रति जागरूक किए जाएंगे एसएमसी के सदस्य
विज्ञापन

- चार ब्लाकों में बेसिक शिक्षा व एक्शन एड के संयुक्त तत्वावधान में होगा प्रशिक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। परिषदीय विद्यालयों में बनाए गए विद्यालय प्रबंध समिति (एसएमसी) के सदस्यों को उनके दायित्वों व अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाएगा। विद्यालय के शैक्षिक विकास में उनके योगदान को बताने के लिए जिम्मेदारों ने उन्हें प्रशिक्षित करने का मन बनाया है। चार ब्लॉकों के कुल 900 सदस्यों को प्रशिक्षित किए जाने की योजना है।

शासन स्तर से शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में सुधार के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है। मंशा है कि विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों को उनके दायित्वों व अधिकारों की जानकारी दी जाए ताकि वे उस पर ध्यान देते हुए शैक्षिक विकास में सहभागी बनें। जानकारी के अभाव में सदस्य विद्यालय के शैक्षिक विकास में अपना योगदान नहीं दे पाते। विद्यालय में उनके द्वारा किए जाने वाले कार्यों व पर्यवेक्षण को समझाने के लिए विभाग ने संस्था के साथ मिलकर उन्हें प्रभावी रूप से जागरूक करने का मन बनाया है। प्रत्येक ब्लॉक से प्रशिक्षित किए जाने वाले सदस्यों के नाम विभाग से मांगे गए हैं। सदस्यों की सूची प्राप्त होने के बाद वालंटियर द्वारा उन्हें प्रशिक्षित किया जाएगा। एक्शन एड से जुड़े धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि सदस्यों को वालंटियरों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता केडी मिश्रा ने कहा कि शैक्षिक माहौल बनाने के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है। नई पहल कार्यक्रम के तहत दिए जाने वाले प्रशिक्षण में सिसवा, घुघली, पनियरा व सदर ब्लॉक के सदस्यों को प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रत्येक ब्लॉक के 225 सदस्यों को प्रशिक्षित करने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed