{"_id":"660ad4b6af8b4931f70e5d85","slug":"awareness-is-necessary-to-prevent-communicable-diseases-maharajganj-news-c-206-1-go11002-119078-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: संचारी रोग से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: संचारी रोग से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी
Mon, 01 Apr 2024 09:07 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 01 Apr 2024 09:07 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। विशेष संचारी रोग के नियंत्रण के लिए सोमवार से स्वास्थ्य विभाग ने अभियान शुरू कर दिया। लोगों को जागरूक करने के लिए कलक्ट्रेट स्थित जिला क्षय रोग कार्यालय से रैली निकाली गई। एडीएम डाॅ. पंकज वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली जिला अस्पताल होते हुए पूरे परिसर का भ्रमण करते सीएचसी सदर पहुंचकर समाप्त हुई।
बताया गया कि संचारी रोग नियंत्रण के लिए 30 जुलाई तक अभियान चलेगा। इसके अंतर्गत लोगों को मच्छरों एवं संक्रामक रोगों से बचाव की जानकारी दी जाएगी। मच्छरों से बचाव के लिए लोगों को दरवाजों व खिड़कियों पर जाली लगवाने, मच्छरदानी का नियमित प्रयोग करने, अनुपयोगी वस्तुओं में पानी इकट्ठा न होने देने, पानी की टंकी पूरी तरह से ढककर रखने, घर और कार्यस्थल के आसपास पानी इकट्ठा न होने देने, कूलर व गमलों को सप्ताह में खाली कर सुखाने आदि को लेकर जागरूक किया जाएगा।
इसी प्रकार संक्रामक रोगों से बचाव के लिए नालियों में जलभराव रोकने, खाने से पहले साबुन से हाथ धोने, खुले में शौच न करने और नियमित शौचालय का प्रयोग करने, कुपोषित बच्चों का विशेष ध्यान रखने व बच्चों को जापानी इंसेफेलाइटिस के दोनों टीके लगवाने के प्रति सजग किया जाना है। रैली में सीएमओ डाॅ. नीना वर्मा, डाॅ. राजेन्द्र प्रसाद, डाॅ. बीरेंद्र आर्या, डाॅ. राकेश, डाॅ. नवनाध, डाॅ. वीर बिक्रम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
लक्ष्मीपुर प्रतिनिधि के अनुसार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सोमवार को जिला कार्यक्रम अधिकारी दुर्गेश कुमार व अधीक्षक डाॅ. विपिन कुमार शुक्ला ने संचारी व दस्तक रैली का शुभारंभ किया।
सिसवा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, स्वास्थ्य विभाग व नगर पालिका परिषद द्वारा संयुक्त रूप से विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान व घर घर दस्तक अभियान के अंतर्गत सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र से रैली निकाल कर लोगों को जागरूक किया गया।
प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. ईश्वरचंद विद्यासागर, अधिशासी अधिकारी शैलेन्द्र कुमार व एडीओ पंचायत राधेश्याम सिंह ने विशेष संचारी रोग नियंत्रण व घर घर दस्तक अभियान अंतर्गत एनएएम के साथ बैठक की। नगर पंचायत कर्मियों व स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने संचारी रोग के रोकथाम के लिए स्लोगन लिखे तख्ती हाथों में लेकर नगर का भ्रमण किया।