फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Awarded the Ashtey Vinayak Award for the best model

उत्कृष्ट माॅडल बनाने पर जिले के अष्ट विनायक पुरस्कृत

Thu, 27 Sep 2018 12:45 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Thu, 27 Sep 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
Awarded the Ashtey Vinayak Award for the best model
उत्कृष्ट माॅडल बनाने पर जिले के अष्ट विनायक पुरस्कृत - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। जवाहर नवोदय विद्यालय में बुधवार को संकुल स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें 12 जवाहर नवोदय विद्यालयों के विद्यार्थियों ने माॅडल प्रस्तुत किया। बेहतर माडल प्रस्तुत करने महराजगंज के अष्ट विनायक को प्रथम स्थान मिला।
विज्ञापन

     
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य मसऊद अख्तर अंसारी ने कहा कि ऐसे प्रदर्शनी से छात्रों में विज्ञान के प्रति रुचि  बढ़ती है। प्रतिभा के विकास के लिए ऐसे आयोजन होते रहने चाहिए। जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य जनार्दन उपाध्याय ने कहा कि आजमगढ़, बलिया, बस्ती, देवरिया, गाजीपुर, गोंडा, गोरखपुर, कुशीनगर संतकबीर नगर और महराजगंज के जवाहर नवोदय के विद्यालयों के छात्रों द्वारा माडल प्रस्तुत किए गए। प्रदर्शनी में विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, गणित, कंप्यूटर आदि के 12-12 माडल प्रस्तुत किए गए। उन्होंने बताया कि निर्णायक मंडल में वनस्पति विज्ञान के डॉक्टर अशोक कुमार, गणित के लिए डॉ. प्रेमा पाठक और भूगोल विषय के डॉ. जेपी सिंह को शामिल किया गया। निर्णायक मंडल ने प्रदर्शनी में   बेहतर माडल प्रस्तुत करने वालों का चयन किया। महराजगंज के छात्र अष्ट विनायक  को प्रथम स्थान मिला। गोरखपुर के विश्वजीत गिरी को दूसरा और सिद्धार्थनगर के छात्र अब्दुल को तीसरा स्थान मिला। सामाजिक विज्ञान में महराजगंज के शिशुपाल को प्रथम व आजमगढ़ जिले के सन्नी सिंह को दूसरा   स्थान मिला। समाज उपयोगी उत्पादन कार्य में महराजगंज की दीपा वरुण को प्रथम स्थान मिला। गणित विषय में महराजगंज के काली सिंह और कंप्यूटर में अभय कुमार गोरखपुर को प्रथम स्थान मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed