फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   avenge brother's death

भाई की मौत का बदला लेने के लिए हुई थी मंटू की हत्या

Fri, 18 Jun 2021 11:47 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
avenge brother's death
भाई की मौत का बदला लेने के लिए हुई थी मंटू की हत्या
विज्ञापन

महराजगंज। निचलौल थानाक्षेत्र के खमहौरा गांव के टोला बंजरिया में 8 जून को बरात में शामिल एक युवक की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने दोनों आरोपितों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि भाई की मौत का बदला लेने के लिए मंटू का चाकू से गोद डाला था। आरोपितों के पास से एक बाइक तथा चाकू भी बरामद किया गया है।
एसपी प्रदीप गुप्ता ने बताया कि खमहौरा गांव के टोला बंजरिया स्थित ईंट भट्ठे के पीछे गन्ने के खेत में 12 जून को कुशीनगर जिले के थाना खड्डा क्षेत्र के तुरकहा निवासी 22 वर्षीय मंटू भारती का शव मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की चाकू से गोदकर हत्या करने की रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने मृत युवक के पिता शारदा प्रसाद की तहरीर के आधार पर दो आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश में जुटी थी। 17 जून की रात करीब दस बजे निचलौल पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दोनों आरोपितों को झुलनीपुर नहर पर घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि मुख्य आरोपित सरफराज (21) निवासी तुरकहा थाना खड्डा ने पूछताछ में बताया कि छह माह पहले मंटू भारती के चलते भाई इरशाद ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी, तभी से भाई की मौत का बदला लेने के लिए अवसर की तलाश में था। 8 जून को गांव से एक बरात निचलौल थानाक्षेत्र के खमहौरा गांव के टोला बंजरिया गई थी, उसमें मंटू भारती भी शामिल था। भाई की मौत का बदला लेने अपने साथी शमशाद (20) निवासी वार्ड नंबर 2 गांधीनगर थाना खड्डा के साथ बरात में शामिल होने बंजरिया पहुंच गया। मंटू को शराब पिलाने के बहाने आबादी से सटे ईंट भट्ठे के पीछे ले गया। उसके बाद साथी शमशाद की मदद से मंटू को चाकू से गोदकर मार डाला। शव को गन्ने की खेत में छिपा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed