फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Auto full of devotees overturned, eight injured

Maharajganj News: श्रद्धालुओं से भरा ऑटो पलटा, आठ घायल

Fri, 11 Aug 2023 01:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Aug 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
Auto full of devotees overturned, eight injured
श्यामदेउरवा से पंचमुखी शिव मंदिर ईटहिया जा रहे थे ऑटो सवार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

महाराजगंज। निचलौल थाना क्षेत्र के अमडी ईटहिया मार्ग पर बृहस्पतिवार को श्रद्धालुओं से भरा एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। ऑटो सवार आठ लोग घायल हो गए। हादसे के दौरान ऑटो सवार श्रद्धालुओं में चीख पुकार मच गई। वहीं, घटना के बाद मौके पर जुटी लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया गया। जहां पर एक घायल की हालत बिगड़ते देख डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जबकि अन्य घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।


जानकारी के मुताबिक, श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के नंदना के रहने वाले आठ लोग एक ऑटो में सवार होकर निचलौल क्षेत्र के पंचमुखी शिव मंदिर ईटहिया जा रहे थे। अभी ऑटो सवार श्रद्धालु मंदिर के करीब अमडी ईटहिया मार्ग पहुंचे थे कि इसी बीच एक मोड़ पर तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। जिस दौरान ऑटो सवार राजन गुप्ता (21) राहुल गुप्ता (28) सुबास गौड़ (45) सुभावती (40) अस्मिता गुप्ता एक वर्ष, अराधना (26) रेशमा (35) सुनीता गुप्ता (18) घायल हो गए। घायल सुबास गौड़ की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


निचलौल थाना प्रभारी वरिष्ठ उपनिरीक्षक फिरोज आलम ने कहा कि सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed