{"_id":"69fa615d950cd4fd65019154","slug":"auto-drivers-are-charging-higher-fares-from-passengers-even-for-shorter-distances-maharajganj-news-c-209-1-sgkp1039-150108-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: ऑटो चालक यात्रियों से कम दूरी पर भी ज्यादा किराया वसूल रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: ऑटो चालक यात्रियों से कम दूरी पर भी ज्यादा किराया वसूल रहे
विज्ञापन
सेमरियांवा-टेमा रहमत रूट का हाल
लोहरौली। बीएमसीटी मार्ग पर स्थित सेमरियांवा से टेमा रहमत की दूरी नौ किलोमीटर है। इसके बाद भी ऑटो चालक मनमाने ढंग से 25 रुपये किराया वसूल रहे हैं। इसी प्रकार सेमरियांवा से चिउटना चौराहे की दूरी मात्र तीन किलोमीटर है, लेकिन किराया 10 रुपये वसूल किया जा रहा है।
लोगों के अनुसार इस रोड पर कोई और सवारी वाहन बराबर नहीं चलते हैं। इसके चलते इस रूट पर चलने वाले यात्रियों से ऑटो चालक ज्यादा किराया वसूल रहे हैं। सेमरियावां मार्केट के अरशद ने बताया कि इस रोड पर और कोई साधन न होने से ऑटो संचालक मनमाना किराया वसूलते हैं। बरडाड़ निवासी गयासुद्दीन ने बताया कि सेमरियांवा से टेमा रहमत जाने के लिए और कोई साधन न होने के नाते लोगों को ठगा जा रहा है तथा दो घंटे इंतजार करना पड़ता है।
पिपरा गोविंद निवासी उदयभान ने बताया कि सेमरियावां से टेमा रहमत की यात्रा करना काफी मुश्किल है, लेकिन साधन का कोई अन्य विकल्प न होने के कारण मजबूरी में जाना पड़ता है।