फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Authorities woke up after the Delhi fire tragedy, and investigation into fire safety in Sonauli intensified.

Maharajganj News: दिल्ली अग्निकांड के बाद जागे जिम्मेदार, सोनौली में फायर सुरक्षा की जांच तेज

Fri, 05 Jun 2026 02:14 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Authorities woke up after the Delhi fire tragedy, and investigation into fire safety in Sonauli intensified.
सोनौली में सुरक्षा उपकरणों की जांच करती टीम।  
होटल-रेस्टोरेंटों का किया गया निरीक्षण, सुरक्षा उपकरणों की जांच की गई
विज्ञापन

सोनौली। दिल्ली के मालवीय नगर में हुए भीषण अग्निकांड के बाद सीमावर्ती क्षेत्र के होटलों में फायर सुरक्षा व्यवस्था की जांच अभियान तेज कर दिया गया है। बृहस्पतिवार की शाम सोनौली में पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम ने कई होटल, रेस्टोरेंट एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर अग्नि सुरक्षा उपकरणों की जांच की।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने होटल एवं रेस्टोरेंट संचालकों को फायर सेफ्टी मानकों का पालन करने के निर्देश दिए। साथ ही वहां स्थापित अग्निशमन यंत्रों की कार्यक्षमता की जांच की गई और कर्मचारियों को आग लगने की स्थिति में बचाव एवं नियंत्रण संबंधी प्रशिक्षण भी दिया गया।
विज्ञापन


कोतवाल महेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि होटलों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का गहन निरीक्षण किया जा रहा है, ताकि फायर सेफ्टी सिस्टम को और अधिक मजबूत बनाया जा सके। जांच के दौरान जिन प्रतिष्ठानों में पर्याप्त अग्निशमन उपकरण नहीं पाए गए, उन्हें चेतावनी देते हुए शीघ्र आवश्यक फायर सेफ्टी उपकरण स्थापित करने के सख्त निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सोनौली अंतरराष्ट्रीय सीमा से जुड़ा प्रमुख पर्यटन एवं व्यापारिक केंद्र है, जहां देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक और व्यापारी आते हैं। ऐसे में यहां होटलों एवं अन्य प्रतिष्ठानों में सुरक्षा व्यवस्था का सुदृढ़ होना अत्यंत आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed