फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Audience fascinated by cultural programs

Maharajganj News: सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मोहा दर्शकों का मन

Tue, 16 Apr 2024 06:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 16 Apr 2024 06:03 AM IST
विज्ञापन
Audience fascinated by cultural programs
बागापार। संविधान निर्माता एवं भारत रत्न डाॅ. भीमराव आंबेडकर की 134वीं जयंती पर कटहरा में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ शशिबाला, संध्या, पूजा, बबिता, रेनू, मनीषा, खुशबू, राजमणि आदि ने बुद्ध वंदना प्रस्तुत कर किया। काजल, अन्नू, प्रेमलता, शिवानी, रोशनी, सविता ने देशभक्ति एवं किसानी गीत प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

सदर ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि विवेक कुमार गुप्ता ने केक काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने बाबा साहब के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि आंबेडकर का पूरा जीवन संघर्ष के बीच गुजरा। ग्राम प्रधान कमलेश सिंह ने कहा कि बाबा साहब चाहते थे सर्व समाज में समानता का एक रूप हो। रामसरन कन्नौजिया ने कहा कि बाबा साहब एक महान व्यक्तित्व थे। प्रवक्ता शैलेश गौतम ने कहा कि आंबेडकर के जीवन में अपार कठिनाई आई, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और अपने शिक्षा के बल पर विश्व का सबसे बड़ा संविधान लिख दिया। संचालन जितेंद्र यादव ने किया। इस मौके पर धर्मेंद्र यादव, कमलेश शर्मा, रोहित प्रसाद, रामदेव, जगतनारायण मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed