फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Auction will be held in police stations Carts

थानों में रखी गाड़ियां होंगी नीलाम

Sun, 26 Jun 2016 12:17 AM IST
mahrajganj
mahrajganj Updated Sun, 26 Jun 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
Auction will be held in police stations Carts
पुलिस के हत्थे चढ़े अंतराज्यीय वाहन चोर गिरोह के सदस्य और बरामद बाइक्स - फोटो : amarujala
डीएम वीरेन्द्र कुमार सिंह ने जिले के आठ थानों में वर्षों से पड़ी 71 गाड़ियों की नीलामी के लिए अनुमति देते हुए इसके लिए मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में चार सदस्यीय कमेटी गठित की है। इसमें संबंधित सीओ, थानाध्यक्ष और एआरटीओ सदस्य नामित किए गए। 
विज्ञापन


कोतवाली, श्यामदेउरवां व पनियरा थानों की गाड़ियों की नीलामी कोतवाली में तीन जुलाई को होगी। फरेंदा, परन्दरपुर, कोल्हुई और परसामलिक थानों की गाड़िय़ों की नीलामी कोल्हुई थाना में चार जुलाई को होगी। इसी प्रकार निचलौल एवं कोठीभार थाना की गाड़ियों की नीलामी निचलौल थाना में आठ जुलाई को की जाएगी। इस संबंध में एसपी भारत सिंह ने बताया कि उपरोक्त थानों में खड़ी गाड़ियों का नीलामी के पूर्व अवलोकन किया जा सकता है। सभी गाड़ियों का मूल्यांकन कर दिया गया है। नीलामी से पूर्व 10 प्रतिशत धनराशि जमा करना होगा।
विज्ञापन


नीलामी में अधिकतम बोली स्वीकृत होने पर तत्काल 80 प्रतिशत धनराशि जमा करनी होगी। शेष धनराशि गाड़ी ले जाने से पूर्व जमा करनी होगी। उन्होंने सभी सीओ व थानाध्यक्ष को निलामी कार्यक्रम का क्षेत्र में व्यापक प्रचार प्रसार कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed