फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Attempt to rape woman; FIR registered.

Maharajganj News: महिला से दुष्कर्म की कोशिश, प्राथमिकी दर्ज

Mon, 21 Sep 2026 01:42 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Attempt to rape woman; FIR registered.
फरेंदा। बृजमनगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला ने घर में घुसकर दुष्कर्म की कोशिश और विरोध करने पर मारपीट का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि पुलिस द्वारा रिपोर्ट दर्ज न किए जाने पर उसने अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई थी, जिसके बाद अब पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पीड़िता के अनुसार, उसके पति मुंबई में मजदूरी करते हैं और वह बच्चों के साथ घर पर अकेली रहती है। गांव का एक युवक लंबे समय से उस पर गलत नजर रखता था और कई बार छेड़छाड़ भी कर चुका था। लोकलाज के डर से उसने पहले इसकी शिकायत नहीं की थी।
विज्ञापन

आरोप है कि चार सितंबर की रात करीब नौ बजे आरोपी जबरन घर में घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपी ने डंडे से हमला कर उसके हाथ में चोट पहुंचा दी और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। घटना के अगले दिन पांच सितंबर को वह बृजमनगंज थाने पर शिकायत लेकर गई थी लेकिन पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई। इसके बाद उसने एडीजी गोरखपुर जोन से गुहार लगाई। इस संबंध में थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपी युवक रियाज के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed