फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Attempt to convert a girl by kidnapping her, case registered

Maharajganj News: युवती का अपहरण कर धर्म परिवर्तन की कोशिश, केस

Sun, 16 Nov 2025 01:46 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Attempt to convert a girl by kidnapping her, case registered
महराजगंज। युवती का अपहरण कर जबरन धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश, मारपीट आदि गंभीर मामलों में पुलिस ने सिंदुरिया थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण गांव के तीन युवकों शफीक (25), एशानुल (22) और अजय (20) के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

21 वर्षीय पीड़ित युवती की मां ने पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं करने पर आठ अक्तूबर को अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट में अपील दायर की थी। इसके बाद कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने यह कार्रवाई की। मामले के अनुसार, पिपरा कल्याण गांव के शफीक (25), एशानुल (22) और अजय (20) 21 सितंबर 2025 को क्षेत्र के ही एक गांव की युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले गए। तीनों ने उसपर इस्लाम कबूल करने का दबाव बनाया और जबरन शादी की कोशिश की। इसके लिए वे उसे एक मौलवी के पास भी ले गए लेकिन युवती की मां की तहरीर पर जांच कर रही पुलिस के समय पर पहुंच जाने से वे इसमें कामयाब नहीं हुए।
विज्ञापन

युवती का आरोप है कि पुलिस ने आरोपियों को बचाने के लिए धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश का केस तीनों आरोपियों पर दर्ज नहीं किया बल्कि केवल शांति भंग की धारा में जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेल से छूटकर आरोपी 2 अक्तूबर को युवती के घर पहुंचे और उसे जबरन ले जाने की कोशिश करने लगे। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। कहा कि उसका धर्म परिवर्तन हो चुका है जल्द ही वे उससे शादी करेंगे। विरोध करने पर एशानुल ने दौड़ाकर मां-बेटी को पीटा। शोर सुनकर पड़ोसी जुटे और बीच-बचाव किया।
युवती की मां का आरोप है कि आरोपी दबंग हैं और आये दिन महिलाओं से छेड़छाड़ और दुराचार की कोशिश करते हैं। आरोपियों से उनके परिवार की जान को खतरा है। घटना की थाने में शिकायत की गई लेकिन पुरानी घटना बताकर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।

इस पर परिवार ने कोर्ट की शरण ली। 14 नवंबर को पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर तीनों पर केस दर्ज किया। थाना प्रभारी सिंदुरिया राजकुमार सिंह का कहना है की मामले में केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed