{"_id":"6a1b4c7e4f1c914bfa0591ab","slug":"attempt-to-break-into-eight-shops-suspect-caught-on-cctv-maharajganj-news-c-206-1-mhg1034-178327-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: आठ दुकानों का ताला तोड़ चोरी की कोशिश, सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: आठ दुकानों का ताला तोड़ चोरी की कोशिश, सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध
विज्ञापन
कोतवाली और नगर चौकी से महज कुछ मीटर दूर हुई वारदात से व्यापारियों में दहशत
महराजगंज। सदर कोतवाली क्षेत्र के कॉलेज रोड, शनिचरहिया बाजार और हनुमानगढ़ी चौराहे पर शुक्रवार देर रात अज्ञात चोरों ने आठ दुकानों के ताले तोड़कर चोरी की कोशिश की। हालांकि अधिकांश दुकानों में चोर अंदर प्रवेश करने में सफल नहीं हो सके, लेकिन लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से व्यापारियों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है।
शनिवार सुबह जब दुकानदार अपनी दुकानें खोलने पहुंचे तो ताले टूटे देखकर हैरान रह गए। सूचना मिलने पर आसपास के व्यापारियों की भीड़ जुट गई। कॉलेज रोड स्थित अनुभव पांडेय की कॉपी-किताब की दुकान का ताला तोड़कर शटर उठाने की कोशिश की। वहीं पंकज स्टूडियो व ईश्वर की किराना दुकान का भी ताला टूटा मिला। शनिचरहिया बाजार में रामचंद्र व आनंद की टॉफी-बिस्कुट की दुकानों के ताले तोड़कर शटर उठाने की कोशिश की गई, लेकिन चोर सफलता नहीं पा सके। हनुमानगढ़ी चौराहे पर जुबैर खान की रेडीमेड व हरिलाल की किराना दुकान का ताला भी टूटा मिला। कॉलेज रोड पर लगे एक सीसीटीवी कैमरे में रात करीब 3:20 बजे एक संदिग्ध युवक घूमता दिखाई दिया है।
व्यापारियों का कहना है कि सदर कोतवाली व नगर चौकी से कुछ ही दूरी पर लगातार दुकानों के ताले टूटना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। 19 मई को भी एक गुमटी में घुसकर करीब पांच हजार रुपये की चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद हुई थी। व्यापारियों ने रात्रि गश्त बढ़ाने व आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन
सदर कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। सीसीटीवी फुटेज व अन्य साक्ष्यों के आधार पर एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।