फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Attack with sharp weapon in Bagapar, two serious

Maharajganj News: बागापार में धारदार हथियार से हमला, दो गंभीर

Wed, 24 May 2023 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 24 May 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Attack with sharp weapon in Bagapar, two serious
गांव में अफरातफरी, पुलिस न पहुंचती तो होता खूनी संघर्ष
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागापार। सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के बागापार के टोला बटौरा में सोमवार की देर रात आपसी विवाद में धारदार हथियार से कुछ लोगों ने हमला कर दो युवकों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची बागापार चौकी एवं पीआरबी 112 पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया और आरोपियों को थाने ले गई। इस घटना से गांव में अफरातफरी मची रही।
पुलिस के अनुसार, सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के बागापार टोला बटौरा निवासी रामदयाल यादव और दिग्विजयनाथ यादव सोमवार की रात करीब 11 बजे गांव में टहल रहे थे। आरोप है कि घात लगाकर बैठे गांव के मुनील, रघुराई और कैलाश ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में रामदयाल और दिग्विजय नाथ घायल हो गए। रामदयाल की पीठ पर वार किया गया। हमले के बाद कुछ देर तक हमलावर गांव में दहशत फैलाते रहे।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने मे सफल हुई। प्रभारी कोतवाल ध्यान सिंह चौहान ने बताया कि तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। घायलों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed