फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   ATM blank, no cash in bank

एटीएम खाली, बैंक में कैश नहीं

Fri, 11 May 2018 12:21 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Fri, 11 May 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
ATM blank, no cash in bank
एटीएम खाली, बैंक में कैश नहीं - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। कैश की किल्लत के कारण लोगों की परेशानी दूर होती नहीं दिख रही है। अभी तक तमाम एटीएम खाली मिल रहे थे लेकिन अब बैंक से भी नकद रकम लेने में लोगों को पसीना छूट जा रहा है। शहर के भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में रकम निकालने पहुंचे लोगों को बृहस्पतिवार को परेशानी का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन


बैंक में सुबह 10 बजे से कतार में खडे़ होने के बाद लोगों को पता चला कि कैश नहीं है। लोग जरूरी काम के लिए रकम निकालने आए लेकिन उन्हें कैश आने तक इंतजार करने को कहा गया। कोई मजदूरी देने के लिए तो कोई इलाज कराने के लिए रकम निकालने आया था। कुछ लोग स्टेट बैंक से इसलिए रकम निकालने पहुंचे थे कि खाद खरीदी जा सके। कुछ लोग बेटे की पढ़ाई के लिए रकम निकालने पहुंचे थे। लेकिन लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा। यही हाल एटीएम का रहा। लोगों की लंबी कतार लगी रही, कुछ देर बाद एटीएम में भी कैश समाप्त हो गया। नगर में दर्जन भर से अधिक एटीएम हैं। इनमें से 70 प्रतिशत एटीएम में अक्सर रकम नहीं रहती है। इससे लोगों को हर रोज परेशानी होती है। भारतीय स्टेट बैंक के पास लगे एटीएम में लोगों की लंबी  कतार लगी रही। यहां करीब एक घंटे के बाद रकम समाप्त होने पर लोग लौट गए।  भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य शाखा प्रबंधक मोहम्मद अफजल ने बताया कि बैंक आने वाले सभी लोगों की सुविधा का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। कैश आने पर सभी को रकम दी गई। वैसे लोगों को अब डिजिटल लेनदेन के बारे में जागरूक होने की जरूरत है। इससे समस्या का समाधान हो जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed