फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Assistant Development Officer injured in accident dies during treatment.

Maharajganj News: दुर्घटना में घायल सहायक विकास अधिकारी की इलाज के दौरान मौत

Wed, 08 Jul 2026 01:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Assistant Development Officer injured in accident dies during treatment.
मार्निंग वॉक के दौरान वाहन की टक्कर से हो गए थे घायल
विज्ञापन

महराजगंज। विकास खंड घुघली में कार्यरत सहायक विकास अधिकारी कृषि रक्षा केदार नाथ द्विवेदी की मंगलवार सुबह लखनऊ के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। 29 जून को एक हादसे में घायल होने के बाद उनका इलाज हो रहा था।
जानकारी के अनुसार, विकास खंड घुघली में कार्यरत सहायक विकास अधिकारी कृषि रक्षा केदार नाथ द्विवेदी (59) 29 जून को सुबह अपनी पत्नी सत्यभामा (57) के साथ महराजगंज स्थित अपने निजी आवास से गोरखपुर जाने वाली सड़क पर टहलने निकले थे। इसी दौरान महराजगंज से गोरखपुर की तरफ जा रहे एक अज्ञात वाहन ने दोनों को पीछे से टक्कर मार दिया, जिससे दंपती घायल हो गए।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों व परिजन ने उन्हें तत्काल जिला अस्पताल भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन दोनों को लखनऊ के एक निजी अस्पताल ले गए। मंगलवार की सुबह केदार नाथ द्विवेदी की अचानक हृदयगति रुकने से मौत हो गई। इस खबर को सुनते ही पूरे विकास खंड के कर्मचारी व अधिकारी गमगीन हो गए। ब्लॉक प्रमुख के नेतृत्व में एक शोक सभा का आयोजन करके मृतात्मा को श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed